Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर पैकेजिंग से लेकर डिलीवरी कर्मचारियों तक का किया धन्यवाद

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने आज डूडल बनाकर पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद किया है, जो इस मुश्किल समय में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि समाज के प्रति योगदान देने वाले डॉक्टर्स, मेडिकल कर्मचारी, डिलीवरी बॉयस और हेल्थवर्कर्स के लिए इस डूडल को तैयार किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते जो लॉकडाउन 14 को खत्म होना था, उसे अब पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ा दिया है।
गूगल के स्पेशल डूडल को देखें, तो आपको इसमें G लेटर के बाद E लेटर पर एक ट्रक दिखाई देगा, जो दिल फेंकता नजर आ रहा है। जब आप इस डूडल पर क्लिक करेंगे, तो यहां आपको कोरोना वायरस और गूगल डूडल से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। कंपनी के आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, हमने यह डूडल बनाकर सभी डिलीवरी कर्मचारियों का धन्यवाद किया है, जो इस समय लोगों तक जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। इससे पहले कंपनी ने डूडल बनाकर डॉक्टर्स और मेडिकल कर्मचारियों का धन्यवाद किया था।
भारत में इस समय कोरोना वायरस की वजह से 377 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 11,439 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 1,306 लोग ठीक हो गए हैं।
- Samsung India मदद के लिए आई आगे, केंद्र व राज्य सरकारों को दिया 20 करोड़ रुपये का दान
- Coronavirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जरूर डाउनलोड करें 'Aarogya Setu App', ऐसे करें इस्तेमाल
- Smartphone स्मार्टफोन संवार रहा है बच्चों का भविष्य, लॉकडाउन में व्हाट्सएप बना बड़ा मददगार
- कोरोना से लड़ाई में कर्नाटक बखूबी कर रहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, अन्य राज्य ले सकते हैं सीख