Google ने ऑटो-डिलीट फीचर किया अपडेट, अपने आप डिलीट हो जाएगी आपकी लोकेशन हिस्ट्री

विस्तार
अमेरिकन टेक कंपनी गूगल (Google) ने ऑटो-डिलीट फीचर को अपडेट किया है। अब नए एप और वेब यूजर्स की लोकेशन डिस्ट्री और वॉयस डाटा 18 महीने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। वहीं, यह अपडेटेड फीचर डिफॉल्ट रूप से काम करेगा। आपको बता दें कि कंपनी इस फीचर को पिछले साल लॉन्च किया था और यूजर्स को सेटिंग में जाकर इसे एक्टिवेट करना पड़ता था।
यूट्यूब यूजर्स को मिला ऑटो-डिलीट फीचर
कंपनी ने वेब और एप के अलावा इस फीचर को यूट्यूब के लिए भी जारी किया है। इस फीचर से यूट्यूब यूजर्स का डाटा 36 महीने बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। वहीं, पुराने यूजर्स भी इस फीचर को सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग Galaxy A01 Core सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च
ऐसे करें इस फीचर को एक्टिवेट
- अपने डिवाइस में गूगल एप को ओपन करें और यहां दाई तरफ मौजूद प्रोफाइल विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद मैनेज योर गूगल अकाउंट पर जाकर डाटा एंड पर्सनलाइजेशन पर क्लिक करें।
- अब आपको एक्टिविटी कंट्रोल के नीचे वेब एंड एप एक्टिविटी दिखाई देगी। इसपर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपको यहां ऑटो डिलीट का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां आपको 3 महीने, 18 महीने और ऑफ करने का विकल्प नजर आएगा। इनमें से अपने हिसाब से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
- Jio, Airtel और Vodafone के शानदार प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा
- फेसबुक और जियो के बीच 43,574 करोड़ रुपये की डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी मंजूरी
- Airtel का शानदार रिचार्ज प्लान, डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ चार लाख तक का इंश्योरेंस भी
- ड्रैगन ने चली अब ये नई चाल, 'अली बाबा के 54 चोरों' से रहें सावधान