Google Alert: तुरंत अपडेट करें अपना क्रोम ब्राउजर, नहीं तो हैकर्स के हाथ में पहुंच जाएगी निजी जानकारी
Google ने क्रोम ब्राउजर के बग CVE-2023-6345 के बारे में कुछ खास जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि इसकी मदद से आपके कंप्यूटर को रिमोटली कंट्रोल और हैक किया जा सकता है। गूगल थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) के शोधकर्ताओं ने इस बग के बारे मे जानकारी दी है।

विस्तार
Google ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। गूगल ने macOS, Windows और Linux यूजर्स को कहा है कि वे अपने क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। Google ने यह अपडेट क्रोम में आए CVE-2023-63457 को लेकर जारी किया है। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम के निजी डाटा को अपने सिस्टम में स्टोर कर सकते हैं और आपके सिस्टम को पूरा कंट्रोल कर सकते हैं।
Google ने क्रोम ब्राउजर के बग CVE-2023-6345 के बारे में कुछ खास जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि इसकी मदद से आपके कंप्यूटर को रिमोटली कंट्रोल और हैक किया जा सकता है। गूगल थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) के शोधकर्ताओं ने इस बग के बारे मे जानकारी दी है।
अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह बग गूगल क्रोम में कितने समय से मौजूद है। macOS के लिए गूगल क्रोम के 119.0.6045.199 वर्जन में यह बग है। गूगल ने इस बग को फिक्स करने के लिए नया अपडेट भी जारी कर दिया है।
यदि आप अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना चाहते हैं तो क्रोम के अबाउट सेक्शन मे जाएं और अपडेट क्रोम के विकल्प पर क्लिक करें। यदि आपका क्रोम लेटेस्ट वर्जन पर होगा तो अपडेट का ऑप्शन नहीं दिखेगा।
- Threads: एक लंबे इंतजार के बाद थ्रेड में आया सबसे खास फीचर, अब कुछ भी सर्च करना होगा आसान
- सावधान: सरकार ने इन सात YouTube चैनल को बताया फर्जी, कहा- इनसे दूर ही रहें, किसी तरह के झांसे में न आएं
- अलर्ट: मेटा ने अमेरिका में डिलीट किए हजारों फेसबुक अकाउंट, भारत के लिए भी है चेतावनी
- GTS: चार दिसंबर से भारत में शुरू होगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी समित, डाटा प्राइवेसी पर एक साथ आएंगे दुनिया के कई देश