GTS: चार दिसंबर से भारत में शुरू होगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी समित, डाटा प्राइवेसी पर एक साथ आएंगे दुनिया के कई देश
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि इस ग्लोबल टेक्नोलॉजी समित का थीम जियोपॉलिटिक्स ऑफ टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति) होगा। इस समित की सह-मेजबानी विदेश मंत्रालय की पॉलिसी प्लानिंग एवं रिसर्च डिविजन और कार्नेगी इंडिया द्वारा की जा रही है।

विस्तार
भारत तीन दिन के लिए ग्लोबल टेक्नोलॉजी समित का आयोजन करने जा रहा है। इस समित में डाटा प्राइवेसी, एक्सपोर्ट कंट्रोल और राजनीति को प्रभावित करने वाली टेक्नोलॉजी पर बातें होंगी। इस शिखर सम्मेलन में नई और उभरती टेक्नोलॉजी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि इस ग्लोबल टेक्नोलॉजी समित का थीम जियोपॉलिटिक्स ऑफ टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी की भू-राजनीति) होगा। इस समित की सह-मेजबानी विदेश मंत्रालय की पॉलिसी प्लानिंग एवं रिसर्च डिविजन और कार्नेगी इंडिया द्वारा की जा रही है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीटीएस में भारत और दुनियाभर से नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, टेक्नोक्रेट और इनोवेटर्स सहित करीब सौ वक्ताओं और हजारों प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस समित में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, सिंगापुर, सिएरा लियोन, श्रीलंका, केन्या, लिथुआनिया, ब्राजील और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन के साथ शुरू होगा। इसका 4-6 दिसंबर 2023 के बीच होने जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल भारत में सातवीं ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन नई दिल्ली में 27 नवंबर को हुआ था। समित का उद्घाटन विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के संबोधन के साथ हुआ।
- WhatsApp Update: प्राइवेट चैट अब होंगे और सुरक्षित, एक सीक्रेट कोड से कर सकेंगे लॉक
- WhatsApp चैनल का नाम कैसे एडिट करें
- DeepFake: स्कैमर्स ने रिटायर्ड IPS को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेल कर ठगे 74 हजार रुपये
- जरूरी खबर: एक दिसंबर से अपने आप डिलीट होने लगेंगे ऐसे Gmail अकाउंट, आज ही कर लें यह काम