Google ने बदल दिए कई लोगो, Gpay तो पहचान में ही नहीं आ रहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Nov 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Google changes logos of gmail, drive, google pay and more apps social media make a joke
Google logo - फोटो : Amar Ujala

    गूगल ने सात साल बाद जीमेल का लोगो बदला है। जीमेल के साथ ही गूगल ने अपने कई प्रोडक्ट्स के लोगो में बदलाव किए हैं। गूगल ने जिन एप्स को लोगो बदले हैं उनमें गूगल सर्च, मैप्स, ड्राइव, मीट, फोटोज, कैलेंडर, शॉपिंग, गूगल फिट, गूगल लेंस, गूगल पॉडकास्ट, गूगल वन, गूगल होम एप, गूगल फाई, गूगल फाइल्स, वियर ओएस बाय गूगल और गूगल पे शामिल हैं। गूगल के इस फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है और लोग मजाक भी बना रहे हैं।

    फोन में ढूंढ़ना पड़ रहा एप

    कई एप्स के लोगो बदले जाने के बाद यूजर्स को अपने ही फोन में जीमेल, ड्राइव जैसे एप्स को ढूंढ़ना पड़ रहा है। गूगल पे का नया लोगो सिर्फ भारत में ही कुछ यूजर्स के लिए बदला है। गूगल पे के नए लोगो में चार रंग दिए गए हैं जो कि ब्लू, ग्रीन, येल्लो और रेड हैं। खास बात यह है कि गूगल ने अपने सभी लोगो में इन्हीं रंगों को शामिल किया है, हालांकि गूगल ने लंबे समय बाद एप के लोगो और डिजाइन के बदलाव के पीछे की वजह नहीं बताई है।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

    गूगल के कई प्रोडक्ट के नए लोगो को सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। कई यूजर्स ने नए लोगो में भी बदलाव कर दिए हैं। कूपर स्मिथ नाम के एक ट्विटर यूजर ने गूगल के सभी लोगो को चौकोर बना दिया है। यूजर्स का कहना है कि लंबे समय तक एक ही लुक में एप के इस्तेमाल करने के कारण उन्हें नए लोगो के साथ दिक्कत हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नया लोग पहली नजर में आकर्षित करने वाला नहीं है। जीमेल के नए लोगो को कई यूजर्स ने कंफ्यूजिंग बताया है। कई यूजर्स ने यहां तक कह दिया है कि साल 2020 पहले से ही इतना बुरा चल रहा है और जीमेल के नए लोगो ने इसे और खराब कर दिया है।

    2013 में बदला था जीमेल का लोगो

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2013 में गूगल ने जीमेल का लोगो बदला था। अब सात साल बाद फिर से जीमेल का क्लासिक लोगो बदल गया है। पहले जीमेल का लोगो एक लिफाफा जैसा था जिसके किनारे पर लाल रंग था जो कि अब गायब हो गया है। नए लोगो में M है जिसकी पहली लाइन को ब्लू, बीच की लाइन को लाल और दूसरी लाइन को हरे रंग से भरा गया है। एम के दाहिनी ओर पीला रंग भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें