गूगल के CEO बनने के दो साल बाद सुंदर पिचाई बने Alphabet बोर्ड के सदस्य

साल 2015 में गूगल के सीईओ बनने के बाद सुंदर पिचाई अब गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet बोर्ड के सदस्य बने हैं। यहां गौर करने वाली बात यह गूगल ने पिचाई के नियुक्ति की खबर 19 जुलाई को उनकी नियुक्ति के बाद दी है। बता दें कि सुंदर पिचाई ने साल 2014 में गूगल ज्वाइन किया था।
अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ सदस्य में सुंदर पिचाई के अलावा 14 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है जिनमें Larry Page, Sergey Brin, Eric E. Schmidt, L. John Doerr, Roger W. Ferguson, Diane B. Greene, John L. Hennessy, Ann Mather, Alan R. Mulally, Paul S. Otellini, K. Ram Shriram और Shirley M. Tilghman शामिल हैं।
Alphabet की ओर से जारी एक लेटर में कहा गया है कि सुंदर पिचाई पिछले दो सालों से सीईओ के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उनका इस बोर्ड में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है।