AI Mode: गूगल ने एआई सर्च मोड के लिए पेश किया फोटो सपोर्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Apr 2025 10:16 AM IST
सार

अभी यह सुविधा केवल Google One AI Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। गूगल के मुताबिक, लोग AI मोड का इस्तेमाल एक्सप्लोरेटिव और ओपन-एंडेड सवालों, साथ ही जटिल कार्यों जैसे कि दो प्रोडक्ट्स की तुलना करना, "कैसे करें" गाइड्स ढूंढना, और ट्रिप प्लानिंग के लिए कर रहे हैं।

Google Brings Photo Support In AI Mode What Is It And How To use it details in hindi
Google Lens - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल ने अपनी AI-आधारित सर्च सुविधा, AI मोड को और अधिक पावरफुल बनाने के लिए इसमें Lens तकनीक की मल्टीमॉडल क्षमताएं जोड़ी हैं। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अब टेक्स्ट के साथ-साथ इमेज का इस्तेमाल करके भी सर्च कर सकेंगे, जिससे उन्हें अधिक समृद्ध और संदर्भ-समझ आधारित (context-aware) सर्च अनुभव मिलेगा। गूगल का कहना है कि AI मोड के शुरुआती उपयोगकर्ताओं से साफ-सुथरे इंटरफेस, तेज रिस्पॉन्स टाइम और जटिल व गहराई वाले सवालों को समझने की क्षमता के लिए पॉजिटिव फीडबैक मिला है।

    AI मोड, गूगल सर्च लैब्स की एक एक्सपेरिमेंटल और ऑप्ट-इन सुविधा है। यह सर्च को एक AI आधारित इंटरफेस के जरिए पेश करती है, जिसमें यूजर्स नए सवाल पूछ सकते हैं और टॉपिक्स को गहराई से एक्सप्लोर कर सकते हैं। अभी यह सुविधा केवल Google One AI Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। गूगल के मुताबिक, लोग AI मोड का इस्तेमाल एक्सप्लोरेटिव और ओपन-एंडेड सवालों, साथ ही जटिल कार्यों जैसे कि दो प्रोडक्ट्स की तुलना करना, "कैसे करें" गाइड्स ढूंढना, और ट्रिप प्लानिंग के लिए कर रहे हैं।

    अब यूजर्स किसी फोटो को खींचकर या इमेज अपलोड करके उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं। इसके बाद AI मोड उस इमेज को गहराई से समझेगा और संपूर्ण, विस्तृत जवाब देगा- जिसमें संबंधित लिंक भी होंगे ताकि यूजर और अधिक जानकारी हासिल कर सकें।

    यह इंटीग्रेशन गूगल के खासतौर पर बने Gemini मॉडल पर आधारित है, जो इमेज में मौजूद वस्तुओं को पहचानने के साथ-साथ पूरे सीन को समझने की क्षमता रखता है- जैसे कि वस्तुओं के बीच के संबंध, उनके मटीरियल, रंग, आकार और व्यवस्था आदि।

    और पढ़ें...