Alert: सरकार ने एपल यूजर्स के लिए जारी की बड़ी चेतावनी, कभी भी हैक हो सकती है आपकी डिवाइस
इस चेतावनी का कारण है, Apple डिवाइसेज़ में पाई गईं कई खतरनाक सुरक्षा खामियां, जो अगर हैकर्स द्वारा एक्सप्लॉइट कर ली गईं, तो वे आपके डिवाइस पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं या फिर सिस्टम को पूरी तरह से क्रैश कर सकते हैं।

विस्तार
अगर आपके पास iPhone, iPad, MacBook, Apple TV या Apple Vision Pro जैसे डिवाइसेज हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Apple यूजर्स के लिए एक हाई-सेवेरिटी सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
इस चेतावनी का कारण है, Apple डिवाइसेज़ में पाई गईं कई खतरनाक सुरक्षा खामियां, जो अगर हैकर्स द्वारा एक्सप्लॉइट कर ली गईं, तो वे आपके डिवाइस पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं या फिर सिस्टम को पूरी तरह से क्रैश कर सकते हैं।
CERT-In की एडवाइजरी CIVN-2025-0071 में बताया गया है कि Apple के कई सॉफ्टवेयर वर्जन में गंभीर सुरक्षा कमजोरियां हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं, सिस्टम पर मनमानी कोडिंग कर सकते हैं, सिक्योरिटी प्रोटेक्शन को बायपास कर सकते हैं, सिस्टम के अधिकारों पर कब्जा कर सकते हैं, डेटा से छेड़छाड़ कर सकते हैं, डिवाइस को पूरी तरह निष्क्रिय कर सकते हैं और यहां तक कि स्पूफिंग या डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक भी कर सकते हैं।
- Microsoft AI Training: फ्री में मिल जाएगी एआई की ट्रेनिंग, हिंदी में होगा एक घंटे का सेशन
- AI: चीन बना रहा सेल्फ डेवलपिंग एआई टूल, ट्रेनिंग की नहीं होगी जरूरत, अपने आप हो जाएंगे एक्सपर्ट
- जब Ghibli इमेज के साथ किया कांड, ये 10 तस्वीरें हैं गवाह
- Llama 4: मेटा ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल एआई मॉडल, DeepSeek, जेमिनी सबको छोड़ा पीछे