Google: 30 सितंबर को गूगल बंद कर रहा यह सर्विस, हजारों यूजर्स होंगे प्रभावित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

गूगल बुकमार्क का डोमेन www.google.com/bookmarks है। इस डोमेन पर विजिट करते ही आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा गया है, 'Google Bookmarks, 30 सितंबर, 2021 के बाद बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
google bookmarks shutdown service on 30 september 2021 how to transfer data
गूगल - फोटो : पेक्सेल्स

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल बुकमार्क इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। गूगल की बुकमार्क सर्विस 30 सितंबर 2021 को बंद होने जा रही है। Google बुकमार्क को 2005 में लॉन्च किया गया था और इसे हजारों लोग इस्तेमाल करते हैं। यह आपके लिए यह जानना जरूरी है कि गूगल बुकमार्क क्रोम ब्राउजर का बुकमार्क नहीं है।

    गूगल बुकमार्क का डोमेन www.google.com/bookmarks है। इस डोमेन पर विजिट करते ही आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा गया है, 'Google Bookmarks, 30 सितंबर, 2021 के बाद बंद हो जाएगा। अपने बुकमार्क को सेव करने के लिए एक्सपोर्ट बुकमार्क पर क्लिक करें।'

    विज्ञापन

    बुकमार्क में सेव किए गए बुकमार्क, लिंक और नोट्स किसी भी अन्य डिवाइस में एक्सेस किए जा सकते हैं। इसे कई थर्ड पार्टी एप्स इस्तेमाल करते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गूगल मैप्स पर पड़ेगा, क्योंकि गूगल मैप्स में सेव की गई लोकेशन बुकमार्क के बंद होने के साथ ही खत्म हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे सेव करें अपने बुकमार्क

    • सबसे पहले Google.com/bookmarks पर जाएं
    • वहां आपको आपके बुकमार्क दिखेंगे
    • अब आपको Export Bookmarks का विकल्प दिखेगा
    • इस पर क्लिक करे आप बुकमार्क को किसी अन्य जगह पर सेव कर सकेंगे

    नोट- यदि आपने पहले से कोई बुकमार्क सेव नहीं किया है तो आपको Export Bookmarks का विकल्प नहीं दिखेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें