कंफर्म: जल्द मोबाइल गेमिंग सर्विस लॉन्च करेगा Netflix, सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jul 2021 04:53 PM IST
सार

मई से जून के बीच में कंपनी को 1.5 मिलियन सब्सक्राइबर मिलें हैं। Netflix को साल के शुरुआती छह महीने में कुल 5.5 सब्सक्राइबर मिले हैं जो कि साल 2013 के बाद सबसे कम है।

विज्ञापन
Netflix Gaming service to launch soon confirmed by founder
Netflix - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने आधिकारिक तौर पर गेमिंग सर्विस लॉन्च करने का एलान कर दिया है। करीब आठ साल से वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस देने के बाद कंपनी अब गेमिंग इंडस्ट्री में एंट्री कर रही है। महामारी के दौरान Netflix के यूजर्स में शुरुआत में तो कुछ इजाफा देखने को मिला था लेकिन उसके बाद कंपनी को नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करने के लिए कंपनी ने गेमिंग सर्विस लॉन्च करने का फैसला लिया है।

    Netflix ने कहा है कि वह अपने सब्सक्राइबर को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के गेमिंग सर्विस देगी, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मई से जून के बीच में कंपनी को 1.5 मिलियन सब्सक्राइबर मिलें हैं। Netflix को साल के शुरुआती छह महीने में कुल 5.5 सब्सक्राइबर मिले हैं जो कि साल 2013 के बाद सबसे कम है।

    विज्ञापन

    Netflix का कहना है कि उसके अधिकतर सब्सक्राइबर के पास स्मार्टफोन हैं और अधिकतर लोग मोबाइल पर ही गेम भी खेलते हैं। नेटफ्लिक्स गेमिंग के लिए किसी अन्य कंपनी से पार्टनरशिप कर रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। यह भी खबर है कि कंपनी खुद का कोई नया गेम लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि नेटफ्लिक्स की गेमिंग सर्विस की रिपोर्ट सबसे पहले इसी साल मई में द इंफॉर्मेशन ने प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि Netflix अपनी गेमिंग सर्विस के लिए गेमिंग कंपनियों से लगातार बात कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि Netflix एपल के सब्सक्रिप्शन वाले जैसे Apple Arcade की तरह गेमिंग के लिए कई कंपनियों से राय-विमर्श कर रहा है। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के गेम में विज्ञापन नहीं होंगे, बल्कि यह एक सब्सक्रिप्शन आधारित गेमिंग सर्विस होगी।

    गेमिंग के अलावा यह भी खबर है कि Netflix अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस एक और नया प्लान जोड़ने जा रही है जिसे ‘N-Plus' नाम दिया जाएगा। इसमें यूजर्स को podcasts, कस्टम टीवी शो प्लेलिस्ट और बिहाइंड द सीन कंटेंट देखने को मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए कंपनी अपने कुछ यूजर्स से फीडबैक भी ले रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें