Whatsapp डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए लाया कमाल का फीचर, आसानी से सेव कर सकेंगे चैट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 22 Apr 2023 09:55 AM IST
WhatsApp Keep in Chat Feature Roll Out for Disappearing Messages and Sticker Maker Tool Details in hindi
WhatsApp Features - फोटो : Istock

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में लगातार नए-नए अपडेट आते रहते हैं। अब व्हाट्सएप ने एक नए फीचर की घोषणा की है जो डिसअपीयरिंग मैसेज में मैसेज को सेव करने में मदद करेगा। यानी इस फीचर की मदद से अब चैट में गायब होने वाले मैसेज को "रख" सकते हैं, लेकिन सेंडर के पास यह तय करने की क्षमता होगी कि कौन से मैसेज रखे गए हैं। बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने ‘कम्पेनियन मोड’ फीचर शुरू करने की घोषणा की थी।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    कीप इन चैट

    मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक नए 'कीप इन चैट' फीचर की घोषणा की है, जिसे यूजर्स बाद की तारीख में एक्सेस करने के लिए चैट को रिटेल कर सकते हैं। हालांकि, यह सेंडर के पास यह तय कर सकेंगे कि अन्य लोग उनके मैसेज को सेव कर सकेंगे कि नहीं। बता दें कि डिसअपीयरिंग मैसेज में किया गया मैसेज तय समय के बाद अपने आप गायब हो जाता है। लेकिन इस फीचर की मदद से कुछ जरूरी मैसेज को सेव किया जा सकेगा।

    WhatsApp features
    WhatsApp features - फोटो : Istock

    स्टीकर मेकर टूल

    इसके अतिरिक्त, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने iOS के लिए एक नया स्थिर अपडेट भी शुरू किया है, जिसमें एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन चलाने वाले यूजर्स के लिए एक नया स्टीकर मेकर टूल जोड़ा गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें