गूगल असिस्टेंट में आया बड़ा बग, Hey Google कहते ही डिस्प्ले हो सकती है खराब

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Oct 2019 04:09 PM IST
Google Assistant Bug is Causing Battery Drain and freez display in Android Phones
Google Assistant - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में अक्सर सिक्योरिटी का खतरा रहता है। आए दिन एंड्रॉयड फोन में वायरस वाले एप की रिपोर्ट सामने आती है। वहीं अब गूगल असिस्टेंट में बग की खबर है। बताया जा रहा है कि गूगल असिस्टेंट में आए इस बग के कारण आपके फोन की डिस्प्ले फ्रीज हो सकती है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बग के कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन की डिस्प्ले हमेशा के लिए खराब हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से...

    रिपोर्ट के मुताबिक हे गूगल बोलते ही कई स्मार्टफोन की स्क्रीन फ्रीज हो जा रही है। इसके बाद स्क्रीन हमेशा ऑन रहती है। इसके कारण फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। अंग्रेजी वेबसाइट एंड्रॉयड पुलिस ने अपने कर्मचारियों के हवाले से रिपोर्ट की है कि कुछ लोगों ने हे गूगल कमांड दिया है, उसके बाद से ही उनके स्मार्टफोन की स्क्रीन ऑन है। इस बग के कारण फोन हमेशा ऑन रहता है और उसे लॉक नहीं होने देता है। इस बग के कारण कोई अन्य एप काम नहीं कर रहा है। इस बग के कारण गूगल स्मार्ट होम डिवाइस भी प्रभावित हैं।

    एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बग के बारे में सितंबर में ही पता चल गया था और कुछ यूजर्स ने गूगल फोरम पर इसकी शिकायत भी की है। बावजूद इसके गूगल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। इस बग के बारे में इस बात की भी कोई रिपोर्ट नहीं है कि इसे कब तक फिक्स किया जाएगा। तो ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि आप कुछ दिनों तक गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल ना करें।

    और पढ़ें...