Android XR: गूगल ने लॉन्च किया नया ऑपरेटिंग सिस्टम, Gemini Ai का भी है सपोर्ट
गूगल का मानना है कि स्मार्ट ग्लासेस (या AR ग्लासेस) XR तकनीक का भविष्य हैं और ये आज के अधिकांश फीचर्स बिना भारी उपकरणों के प्रदान कर सकते हैं। गूगल ने घोषणा की है कि वह एंड्रॉयड XR पर चलने वाले प्रोटोटाइप ग्लासेस का वास्तविक दुनिया में परीक्षण जल्द ही शुरू करेगा।

विस्तार
Google ने एंड्रॉयड के अलावा एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android XR को लॉन्च किया है। Android XR को एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) और स्मार्ट ग्लासेज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें गूगल के Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा। Android XR को अपकमिंग मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट, स्मार्ट ग्लास और ऑग्युमेंटेड रियलिटी (AR) के अलावा वर्चुअल रियलिटी (VR) के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही Apple ने visionOS को जो कि एपल विजन प्रो डिवाइस के लिए है।
गूगल ने गुरुवार को एंड्रॉयड XR का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी किया, जो डेवलपर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित एप्स और गेम्स विकसित करने में सक्षम बनाएगा। यह प्रीव्यू एंड्रॉयड एप डेवलपर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले टूल्स जैसे एंड्रॉयड स्टूडियो, जेटपैक कम्पोज, ARCore, OpenXR और Unity को सपोर्ट करता है।
एंड्रॉयड XR ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को गूगल के जेमिनी एआई असिस्टेंट तक पहुंच प्रदान करेगा, जो XR अनुभवों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई सुविधाएं प्रदान करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स असिस्टेंट से बात कर सकते हैं और अपने दृश्य क्षेत्र में वस्तुओं और स्थानों के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। साथ ही, "सर्कल टू सर्च" फीचर का उपयोग कर सकते हैं, जो एक जेस्चर के माध्यम से विजुअल लुकअप करने की अनुमति देता है।
- Pixel 9a: गूगल का सस्ता पिक्सल फोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, मिलेगी बेहतर बैटरी
- WhatsApp Update: अब वीडियो कॉलिंग होगी और मजेदार, आए कई सारे इफेक्ट्स और बेहतर हुई क्वालिटी
- New Launch: सैमसंग ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, मिलेगी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले
- D Gukesh: गूगल ने बनाया खास डूडल, मनाया वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप के ग्रैंड फिनाले का जश्न