Pixel 9a: गूगल का सस्ता पिक्सल फोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, मिलेगी बेहतर बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

Pixel 9a के साथ 5100mAh की बैटरी मिलेगी जो कि पहले वाले मॉडल के मुकाबले 13% बड़ी है। पहले की पिक्सल ए सीरीज में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के साथ 23W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। Pixel 9a की शुरुआती कीमत 499 डॉलर यानी करीब 42,300 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Google Pixel 9a full specefications pricing colours leaked
Google Pixel 9a - फोटो : Android Headlines

    विस्तार

    गूगल के अपकमिंग मिडरेंज फोन Pixel 9a को लेकर लीक रिपोर्ट आने लगी हैं। एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Pixel 9a के सभी फीचर्स के अलावा कीमत तक की जानकारी दी गई है। फोन की एक फोटो भी सामने आई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 9a की लॉन्चिंग अगले साल यानी मार्च 2025 में हो सकती है। कहा जा रहा है कि Pixel 9a में Tensor G4 प्रोसेसर मिलेगा जो कि Pixel 9 सीरीज में भी है। ऐसे में इस लीक्स के आधार पर कहा जा रहा है कि Pixel 9a डेली यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 9a को 8GB LPDDR5X रैम के अलावा 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6.2 इंच की स्क्रीन मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Pixel 9a के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,700 निट्स होगी।

    विज्ञापन

    ऐसे में कड़ी धूप में भी परेशानी नहीं होगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला Glass 3 क प्रोटेक्शन मिलेगी। बात कैमरे की करें तो Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GN8 सेंसर होगा जिसका अपर्चर f/1.7 होगा। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का Sony IMX712 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें