Android 14 Beta: अब इन स्मार्टफोन को भी मिलेगा अपडेट, गूगल ने जारी की पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 May 2023 02:09 PM IST
सार

अब इसे कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए भी जारी किया गया है। एंड्रॉयड 14 के साथ विजेट एनिमेशन को लेकर भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा नया ओएस डिफॉल्ट रूप से आने वाले फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन को भी रोकेगा।

विज्ञापन
Google Android 14 Beta download Smartphones list How to Download
Android 14 Beta - फोटो : Android

    विस्तार

    गूगल ने Android 14 Beta 2 को रिलीज कर दिया है। Google I/O 2023 इवेंट में गूगल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया है। Android 14 के साथ यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल एंड्रॉयड 14 का बीटा वर्जन जारी किया गया है। पहले यह पिक्सल फोन के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसे कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए भी जारी किया गया है। एंड्रॉयड 14 के साथ विजेट एनिमेशन को लेकर भी कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा नया ओएस डिफॉल्ट रूप से आने वाले फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन को भी रोकेगा।

    गूगल ने अब Nothing, OnePlus, Lenovo, Oppo, Vivo, Realme, Xiaomi और Tecno जैसी कंपनियों के उन फोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें एंड्रॉयड 14 बीटा 2 का एक्सेस मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ कि Nothing Phone 1, OnePlus 11, Oppo Find N2 Flip, Vivo X90 Pro, iQoo 11, Realme GT 2 Pro, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13, Xiaomi 12T के यूजर्स एंड्रॉयड 14 के बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    ब्रांडस्मार्टफोन
    NothingNothing Phone 1
    OnePlusOnePlus 11
    OppoOppo Find N2 Flip
    VivoVivo X90 Pro
    iQooiQoo 11
    RealmeRealme GT 2 Pro
    XiaomiXiaomi 13
    XiaomiXiaomi 13 PRO
    XiaomiXiaomi 12T
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें