पिक्सल 7a की लॉन्चिंग के साथ ही 16,000 रुपये सस्ता हुआ Pixel 6a, खरीदना क्या फायदे का सौदा होगा
Google Pixel 7a की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। पिक्सल 7ए की लॉन्चिंग के साथ ही Pixel 6a की कीमत में हमेशा के लिए बड़ी कटौती हुई है, लेकिन क्या आपको Pixel 6a इस वक्त खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं नई कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ विस्तार में...

विस्तार
गूगल के पिक्सल फोन महंगे तो होते हैं लेकिन एडवांस सॉफ्टवेयर और बेस्ट कैमरे के लिए भी जाने जाते हैं। गूगल ने Google Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है। Google Pixel 7a की लॉन्चिंग Google I/O में हुई है। इस इवेंट में गूगल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को भी लॉन्च किया है। Google Pixel 7a की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। पिक्सल 7ए की लॉन्चिंग के साथ ही Pixel 6a की कीमत में हमेशा के लिए बड़ी कटौती हुई है, लेकिन क्या आपको Pixel 6a इस वक्त खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं नई कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ विस्तार में...
Google Pixel 7a को फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी लॉन्चिंग भारत में 43,999 रुपये की कीमत पर हुई थी। ऐसे में फोन की कीमत में सीधे तौर पर 16,000 रुपये की कटौती हुई है। Google Pixel 7a को पिछले साल भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था।
Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है जो कि स्टॉक है यानी इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। गूगल के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है।
- Google Pixel Tablet: आईपैड की टक्कर में गूगल ने लॉन्च किया अपना पहला टैबलेट, भारत में नहीं होगी बिक्री
- Google I/O 2023: मार्क जकरबर्ग लॉन्च करेंगे WhatsApp स्मार्टवॉच एप, घड़ी से ही हो जाएगा पूरा काम
- Google I/O 2023: गूगल का सस्ता पिक्सल फोन Pixel 7a हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Google I/O 2023: गूगल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला, फीचर्स जानें