Google और MeitY ने की एपस्केल अकेडमी की घोषणा, पूरी दुनिया में बजेगा मेड इन इंडिया एप का डंका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

एपस्केल अकेडमी प्रोग्राम के तहत चयनीत स्टार्टअप को Games2Win के सीईओ आलोक केजरीवाल, कू एप के फाउंडर, सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण, Meesho की जेनरल मैनेजर मेगा अग्रवाल जैसे सीईओ ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन
Google and MeitY Announce Appscale Academy Programme to Help Indian Startups to Build Apps for Global Audience
Appscale Academy - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गूगल और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने एपस्केल अकेडमी की घोषणा की है। इस एकेडमी का मकसद ऐसे स्टार्टअप की मदद करना होगा जो कि वैश्विक स्तर के लिए एप का निर्माण कर रहे हैं। गूगल और MeitY जल्द ही एक टेस्ट लेने वाले हैं जिसमें 100 स्टार्टअप को चुना जाएगा। चयन के बाद सभी स्टार्टअप को वेबिनार के जरिए 6 महीने तक ट्रेंनिंग दी जाएगी।

    एपस्केल अकेडमी प्रोग्राम के तहत एप की क्वॉलिटी, ग्लोबल रीच, यूजर्स एक्विजिशन, एप डिजाइन, गूगल प्ले पॉलिसी, डाटा सेफ्टी और मोनेटाइजेशन जैसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए कोई भी भारतीय स्टार्टअप आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है और चयनीत 100 स्टार्टअप की लिस्ट जनवरी 2022 में जारी की जाएगी।

    विज्ञापन

    इस प्रोग्राम के तहत एप क्वॉलिटी रिव्यू की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही गूगल की ओर से भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रोग्राम में गेमिंग, नॉन गेमिंग समेत सभी तरह के एप डेवलपमेंट वाले स्टार्टअप हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए डेवलपर की उम्र कम-से-कम 18 साल होनी चाहिए और उसके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपस्केल अकेडमी प्रोग्राम के तहत चयनीत स्टार्टअप को Games2Win के सीईओ आलोक केजरीवाल, कू एप के फाउंडर, सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण, Meesho की जेनरल मैनेजर मेगा अग्रवाल जैसे सीईओ ट्रेनिंग देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें