काम की बात: आईआरसीटीसी से बस टिकट की भी कर सकते हैं बुकिंग, जान लें पूरी प्रक्रिया

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 27 Oct 2021 11:50 AM IST
Indian Railways How to book bus tickets through IRCTC App know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आप ट्रेन से तो अक्सर सफर करते होंगे और इसके लिए अगर ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे तो जाहिर है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी एप का इस्तेमाल करते होंगे। बहुत से लोग करते हैं। यह काफी सुविधाजनक और आसान भी है। अब आईआरसीटीसी ने एक और बेहतरीन सुविधा दे दी है। इस एप की मदद से आप ट्रेन टिकट के साथ-साथ बस टिकट की भी बुकिंग कर सकते हैं। पहले यह सुविधा ट्रायल बेस पर थी, लेकिन हाल ही में इसे पूरे देश में लागू कर दिया है। अगर आप भी ट्रेन के अलावा बस की भी टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की मदद से यह काम आप रेल कनेक्ट एप के जरिये आसानी से कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपसे कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आईआरसीटीसी की बस सुविधा के साथ देशभर के करीब 50 हजार बस ऑपरेटर्स जुड़े हैं। ये 20 से अधिक राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएंगे। इस सुविधा के साथ राज्य सरकार की बसें और निजी बसें भी जुड़ी हुई हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आईआरसीटीसी से बस की टिकट बुक करने का तरीका भी वही है, जैसा ट्रेन की टिकट बुक करने का है। बस आपको आईआरसीटीसी एप पर लॉगिन करना होगा और उसके बाद आने और जाने की जगह और तारीख डालनी होगी। फिर Search पर क्लिक कर दीजिए और जो भी बस आपको सुविधाजनक लग रही है, उसमें टिकट बुक कर लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें