Google I/O 2026: बिना एक भी लाइन कोड लिखे बनाएं अपना खुद का Android App, गूगल ने पेश किया 'जादुई' AI टूल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 20 May 2026 05:14 PM IST
सार

एंड्रॉयड एप बनाना अब सिर्फ प्रोफेशनल डेवलपर्स तक सीमित नहीं रहेगा। Google ने अपने वार्षिक इवेंट Google I/O 2026 में AI Studio के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से अब कोई भी व्यक्ति कुछ मिनटों में Android एप तैयार कर सकेगा। AI आधारित यह सिस्टम ऐप डेवलपमेंट को आसान, तेज और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
google ai studio build android apps in minutes
गूगल - फोटो : X

    विस्तार

    तकनीक की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोज नए चमत्कार कर रहा है। अब यह कोडिंग और ऐप डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी पूरी तरह से कदम रख चुका है। मंगलवार को आयोजित Google I/O 2026 इवेंट में कंपनी ने एक बड़ा एलान किया है।

    गूगल ने अपने वेब-बेस्ड प्लेटफॉर्म Google AI Studio में एक नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से अब आप सीधे नेटिव एंड्रॉयड ऐप बना सकते हैं। जो काम पहले हफ्तों का समय और भारी-भरकम कोडिंग मांगता था, वो अब कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा।

    विज्ञापन

    किसके लिए है यह नया टूल?

    गूगल के मुताबिक, यह टूल हर किसी के लिए मुफीद है। अगर आप एक अनुभवी डेवलपर हैं और किसी नए आईडिया का जल्दी से प्रोटोटाइप (Prototype) तैयार करना चाहते हैं, तो यह आपके बहुत काम आएगा। वहीं, अगर आप नॉन-टेक्निकल इंसान हैं और जिंदगी में पहली बार ऐप बना रहे हैं, तो भी यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस वेब-बेस्ड टूल के ज़रिए, गूगल ने Cursor, Replit, Lovable और Claude Code जैसे AI डेवलपमेंट टूल्स को सीधी टक्कर दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसके लिए है यह नया टूल?

    गूगल के मुताबिक, यह टूल हर किसी के लिए मुफीद है। अगर आप एक अनुभवी डेवलपर हैं और किसी नए आईडिया का जल्दी से प्रोटोटाइप (Prototype) तैयार करना चाहते हैं, तो यह आपके बहुत काम आएगा। वहीं, अगर आप नॉन-टेक्निकल इंसान हैं और ज़िंदगी में पहली बार एप बना रहे हैं, तो भी यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस वेब-बेस्ड टूल के ज़रिए, गूगल ने Cursor, Replit, Lovable और Claude Code जैसे AI डेवलपमेंट टूल्स को सीधी टक्कर दी है।

    प्ले स्टोर में आया Ask Play और जेमिनी (Gemini) का जादू

    गूगल सिर्फ एप बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह यूजर्स के लिए नए एप्स खोजने का तरीका भी बदल रहा है:Ask Play: प्ले स्टोर में एक नया AI फीचर Ask Play आ रहा है। अब आप AI से आम बोलचाल की भाषा में बातचीत करके अपनी जरूरत के नए एप्स खोज सकेंगे।Gemini का सपोर्ट: गूगल का वर्चुअल असिस्टेंट 'जेमिनी' भी अब आपकी बातचीत के आधार पर आपको सही एप्स सुझाएगा। यह फीचर वेब और एंड्रॉयड दोनों पर आने वाले हफ्तों में रोल आउट होगा।इस साल के अंत तक, जेमिनी 4.5 लाख से ज्यादा फिल्मों, टीवी शोज और लाइव स्पोर्ट्स की जानकारी भी देगा। यूज़र के सवाल पूछने पर यह सीधे उस डेवलपर के एप का लिंक दे देगा, जहां वह कंटेंट मौजूद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें