Google का बड़ा फैसला: अब AI से बने विज्ञापनों की होगी अलग पहचान; यूजर्स को पहले से मिलेगी जानकारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 13 Jul 2026 12:50 AM IST
सार

Google AI Label:

ऑनलाइन विज्ञापनों में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए Google ने नया फीचर पेश किया है, जिसके तहत AI से तैयार या एडिट किए गए विज्ञापनों पर खास लेबल दिखाया जाएगा। इससे यूजर्स आसानी से जान सकेंगे कि जिस ऐड को वे देख रहे हैं, उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।

विज्ञापन
google ai label for ai generated ads search youtube discover explained
गूगल - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब सिर्फ चैटबॉट या फोटो बनाने तक सीमित नहीं रह गया है। ऑनलाइन विज्ञापनों में भी AI की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में Google ने अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कोई विज्ञापन इंसानों ने तैयार किया है या उसे AI की मदद से बनाया या एडिट किया गया है। कंपनी का मानना है कि यह कदम ऑनलाइन विज्ञापनों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा।

    Google Search, YouTube और Discover पर दिखेगा AI लेबल

    Google ने बताया है कि नया AI लेबल उन विज्ञापनों पर दिखाई देगा, जो Google Search, YouTube और Google Discover पर दिखाए जाते हैं। अगर किसी विज्ञापन को Google के जनरेटिव AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया है या उसमें AI के जरिए बदलाव किए गए हैं, तो इसकी जानकारी यूजर्स को स्पष्ट रूप से दिखाई जाएगी। इससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि जिस कंटेंट को वे देख रहे हैं, उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कितनी भूमिका रही है।

    विज्ञापन

    ऐसे पता चलेगा कि विज्ञापन AI से बना है

    अगर आप किसी विज्ञापन के बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं, तो उसके साथ दिए गए तीन डॉट (⋮) या Info आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद My Ad Center में "How this ad was made" नाम का नया सेक्शन दिखाई देगा। यदि विज्ञापन AI की मदद से बनाया गया है या उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है, तो यहां "Created or edited with AI" का लेबल नजर आएगा। कुछ देशों और क्षेत्रों में यह लेबल सीधे विज्ञापन के साथ भी दिखाई दे सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: फोन कॉल पर Spam का टैग कौन लगाता है? जानिए Truecaller और Google कैसे करते हैं पहचान

    Google के AI और दूसरे AI टूल्स में होगा फर्क

    Google ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई विज्ञापन उसके अपने AI टूल्स से तैयार किया गया है, तो AI लेबल अपने-आप जुड़ जाएगा। लेकिन यदि विज्ञापन बनाने में Midjourney, DALL·E या किसी अन्य थर्ड-पार्टी AI टूल का इस्तेमाल किया गया है, तो इसकी जानकारी विज्ञापन देने वाली कंपनी को खुद देनी होगी। यानी फिलहाल बाहरी AI टूल्स से तैयार सभी विज्ञापनों की पहचान पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं होगी।

    यूजर्स को मिलेगा ज्यादा भरोसा और पारदर्शिता

    इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स यह आसानी से समझ पाएंगे कि जिस विज्ञापन को वे देख रहे हैं, वह पूरी तरह इंसानों द्वारा बनाया गया है या उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है। AI से तैयार होने वाले फोटो, वीडियो और विज्ञापनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह बदलाव लोगों को ज्यादा स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी देने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें: iPhone पर बनी ये लाइन आखिर क्यों होती है? ज्यादातर लोग समझते हैं डिजाइन, लेकिन असल वजह है बेहद खास

    दरअसल, पिछले कुछ महीनों में AI आधारित कंटेंट तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि बड़ी टेक कंपनियां AI से तैयार सामग्री की पहचान आसान बनाने पर जोर दे रही हैं। Meta पहले से ही कुछ विज्ञापनों पर AI से जुड़ी जानकारी दिखाता है और अब Google का यह कदम भी डिजिटल विज्ञापनों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें