Google Maps: अब सफर होगा और भी आसान, गूगल मैप में शुरू हुआ हैंड्स-फ्री नेविगेशन, मिलेंगे कई नए फीचर्स

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 25 Nov 2025 12:42 PM IST
सार

Google Maps Gemini Integration:

गूगल मैप्स अब सिर्फ रास्ता दिखाने वाला एप ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट साथी भी बन रहा है। अब गूगल मैप रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के साथ आपकी ड्राइविंग आदतों को भी समझेगा। जानिए इस नए फीचर के बारें में...

विज्ञापन
Good news for travelers India Google Maps  now smarter know more about new features here
Google Maps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    Google Maps अब Gemini AI की मदद से और भी स्मार्ट हो चुका है। अब यूजर्स ड्राइविंग के दौरान बिना स्क्रीन छुए सवाल पूछ सकेंगे। जैसे की उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि करीबी पेट्रोल पम्प कहां है? और आस-पास पार्किंग उपलब्ध है? यह फीचर गूगल कैलेंडर के जीमेल से कनेक्ट होकर रिमांडर तक सेट कर सकता है। यानी कि अब बातचीत के जरिए यूजर मैप्स के साथ पूरा सफर कंट्रोल कर सकेंगे।

    ट्रैफिक जाम के लिए समय रहते चेतावनी

    भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में Google Maps अब नेविगेशन ऑन न होने पर भी यूजर्स को ट्रैफिक जाम, रूट ब्लॉक और रोड अपडेट की जानकारी देगा। इससे ड्राइवर समय से रास्ता बदलकर देरी से बच पाएंगे। भारत के लिए बनाए गए इस फीचर के जरिए मैप्स यूजर्स को उन क्षेत्रों के पास चेतावनी देगा जहां दुर्घटना लगातार होती है।फिलहाल यह फीचर गुरुग्राम, साइबराबाद, चंडीगढ़, फरीदाबाद जैसे शहरों में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े : X का बड़ा अपडेट: नया फीचर लगाएगा फेक अकाउंट्स पर लगाम, अब नहीं छिपा पाएंगे असली लोकेशन

    स्पीड लिमिट अब स्क्रीन पर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब Google Maps भारतीय शहरों में सरकारी रूप से निर्धारित स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। यह सुविधा मुंबई, लखनऊ, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में उपलब्ध है।

    ये भी पढ़े: Tech Tips: iPhone में अब नहीं पड़ेगी तस्वीरें जोड़ने की जरूरत, एक बार में ऐसे लें फुल-पेज स्क्रीनशॉट

    हाईवे की रियल-टाइम जानकारी

    NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के साथ साझेदारी के चलते अब Maps हाईवे पर सड़क मरम्मत, डायवर्जन, पब्लिक टॉयलेट, पेट्रोल पंप, फूड प्वाइंट, सर्विस एरिया की अधिकारिक जानकारी देगा। वो भी एक रियल समय में।

    दोपहिया चालकों के लिए वॉइस-नेविगेशन

    अब मैप्स में नौ भारतीय भाषाओं में वॉइस गाइडेंस मिलेगा। खासकर फ्लाईओवर और जटिल जंक्शनों के लिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें