इन्टरनेट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, चीन की ये कंपनी देगी भारत में फ्री इंटरनेट!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 08 Feb 2017 12:05 PM IST
good news for internet users
Alibaba

    फेसबुक के बाद अब चीन की अलिबाबा कंपनी भी भारत में फ्री इन्टरनेट सेवा देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलिबाबा की भारत में इन्टरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर और वाई-फाई प्रोवाइडर्स से बातचीत चल रही है।

    जैक हुआंग
    जैक हुआंग

    अलीबाबा मोबाइल बिज़नेस के ओवरसीज बिजनेस के अध्यक्ष जैक हुआंग ने बताया कि हम निश्चित रूप से सेवा प्रदाताओं और वाई-फाई प्रोवाइडर के साथ मिलकर काम करने के अवसर तालाश रहें हैं जिससे हम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और कम लागत का डेटा मुहैया कराया जा सके। हमारी कोशिश ये भी है कि हम देश में फ्री वाई-फाई सेवा दें सकें।

    alibaba
    alibaba

    अलिबाबा कथित तौर पर अभी वाई-फाई सेवा प्लान के लिए संभावित भागीदारों से बातचीत कर रही है। कम्पनी उन जगहों पर फ्री वाई-फाई सेवा मुहैया कराने की तैयारी में जहां इन्टरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कतें होती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें