Facebook लाया एक्सप्रेस वाईफाई, मिलेगा सस्ता इंटरनेट

फेसबुक ने भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस वाईफाई सेवा शुरू कर दी है। एक्सप्रेस वाई-फाई सॉफ्टवेयर की मदद से स्थानीय उद्यमी अब लोगों को एक निश्चित फीस के बदले इंटरनेट सेवा देंगे। जानिए क्या हैं इसके फायदे ?

इसका फायदा ये होगा कि अब यूजर को अलग अलग ख़बरों, मौसम की जानकारियों के साथ-साथ अलग अलग सेवाएं भी मिलेंगी। एक्सप्रेस वाई-फाई वेबसाइट के अनुसार, "यह सेवा स्थानीय कारोबारियों को आस-पास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी की इंटरनेट सेवा पहुंचाने में मदद करती है। यही नहीं, इससे एक नियमित आमदनी भी होगी।"

फेसबुक इससे पहले अपने फ्री बेसिक्स प्लान के लिए अच्छी खासी फजीहत झेल चुका है। मीडियानामा के एडिटर और पब्लिशर निखिल पहवा कहते हैं, "एक्सप्रेस वाईफाई एक बढ़िया पहल है. भारत के कोने-कोने में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक कंपनियों की जरूरत है।''।
फरवरी में भारत के टेलीकॉम रेगुलेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने फेसबुक के फ्री बेसिक्स इंटरनेट सर्विस ऐप पर पाबंदी लगा दी थी। इस ऐप की सेवा सीमित संख्या के वेबसाइट तक ही सीमित थी।