Gmail Alert: गूगल डिलीट करने वाला है हजारों यूजर्स के अकाउंट, एक गलती से आप भी आ सकते हैं लिस्ट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Nov 2023 05:26 PM IST
सार

गूगल ने कहा है कि वह हजारों Gmail अकाउंट को डिलीट करेगा और इसकी शुरुआत अगले महीने यानी दिसंबर 2023 से होने जा रही है। इसके लिए गूगल ने एक अर्जेंट डेडलाइन दी है।

विज्ञापन
Gmail will delete millions of accounts in December all you need to know is here
Gmail - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप भी एक Gmail यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपकी एक गलती से आपका सालों पुराना Gmail अकाउंट डिलीट हो सकता है। गूगल ने कहा है कि वह हजारों Gmail अकाउंट को डिलीट करेगा और इसकी शुरुआत अगले महीने यानी दिसंबर 2023 से होने जा रही है। इसके लिए गूगल ने एक अर्जेंट डेडलाइन दी है।

    गूगल ने कहा है कि उन सभी Gmail अकाउंट को डिलीट किया जाएगा जो दो साल से एक्टिव नहीं हैं, हालांकि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है जो रेगुलर जीमेल, डॉक्स, कैलेंडर और फोटोज जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने इसके लिए नई पॉलिसी बनाई है। गूगल के मुताबिक जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उनपर साइबर अटैक की संभावना सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन

    बचने का रास्ता क्या है?

    यदि आप भी चाहते हैं कि आपका गूगल अकाउंट डिलीट ना हो तो तुरंत अपने अकाउंट में लॉगिन करें। यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे रीसेट करें। इसके अलावा सिक्योरिटी चेक करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि को ऑन करें। एक बात आपको बता दें कि गूगल के इस फैसले से सिर्फ पर्सनल गूगल अकाउंट ही प्रभावित होंगे, ना कि स्कूल, ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस अकाउंट।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अकाउंट को डिलीट करने से पहले गूगल ऐसे यूजर्स को कई सारे नोटिफिकेशन भेज रहा है और रिकवरी के लिए कह रहा है। एलन मस्क ने भी हाल ही में कहा है कि कई वर्षों से इस्तेमाल ना हो रहे एक्स (ट्विटर) अकाउंट को डिलीट किया जाएगा और अर्काइव में डाला जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें