काम की बात: एक ही फोन नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं PVC आधार कार्ड, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Nov 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Order Pvc Aadhar Card For Whole Family Know Step By Step Process
pvc aadhar card - फोटो : अमर उजाला

    पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कई लोगों ने पीवीसी आधार कार्ड बनवा भी लिया होगा, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि आप पूरे परिवार के लिए एक ही फोन से पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। पीवीसी कार्ड का फायदा यह है कि आपका आधार कार्ड पानी से खराब नहीं होगा और टूटेगा भी नहीं। आइए जानते हैं कि एक ही फोन नंबर से पूरे परिवार के लिए पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने का तरीका...

    aadhar pvc card
    aadhar pvc card - फोटो : Facebook/@aadhaarsmartcard

    PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

    पीवीसी आधार कार्ड
    पीवीसी आधार कार्ड - फोटो : Twitter - @UIDAI

    PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड भी डालें जो कि आपकी स्क्रीन पर ही दिखेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें