Gmail: अब जीमेल में दिखेंगे बड़े-बड़े इंटरेक्टिव शॉपिंग Ads, क्या आप हैं तैयार?
LinkedIn पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए Thomas Eccel (JvM Impact में Google Ads प्रमुख) ने इस नए ऐड फॉर्मेट की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा गया कि Promotions टैब में कुछ ईमेल्स के बाद एक आकर्षक बॉक्स शेप में यह ऐड दिखता है।

विस्तार
यदि आप इस बात से अभी तक खुश हैं कि Gmail में विज्ञापन नहीं देखने को मिलते हैं तो आपकी यह खुशी जल्द ही खत्म होने वाली है। जीमेल जल्द ही अपने मोबाइल एप्लिकेशन (iOS और एंड्रॉयड दोनों) में बड़े और इंटरेक्टिव ईकॉमर्स विज्ञापन दिखाना शुरू कर सकता है। अब तक Gmail का "Promotions" टैब विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन एक नई रिपोर्ट के अनुसार अब इसमें बड़े और विजुअली रिच शॉपिंग एड्स की टेस्टिंग हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये नए शॉपिंग एड्स यूजर्स को उत्पाद की फोटो, नाम, कीमत, रेटिंग और बाहरी लिंक दिखाएंगे। जब कोई यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करेगा, तो वे विस्तारित होकर और जानकारी दिखाएंगे, जैसे: उत्पाद की पूरी लिस्टिंग, डिस्काउंट व ऑफर, रेटिंग्स और रिव्यू, खरीदारी के लिए कॉल-टू-एक्शन (CTA) बटन, स्टोर या वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक आदि।
LinkedIn पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए Thomas Eccel (JvM Impact में Google Ads प्रमुख) ने इस नए ऐड फॉर्मेट की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा गया कि Promotions टैब में कुछ ईमेल्स के बाद एक आकर्षक बॉक्स शेप में यह ऐड दिखता है। शुरुआत में यह सिर्फ एक इमेज एड की तरह लगता है, लेकिन उस पर क्लिक करने पर यह "शॉपिंग लिस्टिंग" में बदल जाता है जिसमें दो या उससे अधिक प्रोडक्ट्स एक साथ दिखाई देते हैं।
- iPhone 17 Series: नौ सितंबर को हो सकती है लॉन्चिंग, यहां है बैटरी से लेकर कैमरे तक की जानकारी
- Microsoft SharePoint: सर्वर पर हुआ साइबर अटैक, जानिए क्या है नया जीरो-डे खतरा और कैसे बचें
- Apple iOS 26 update: कब रिलीज होगा पब्लिक बीटा वर्जन, किन-किन फोन को मिलेगा सपोर्ट, फीचर्स भी जानें
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा कमाल का फीचर, एक ही जगह पढ़ सकेंगे कई चैट्स के सारांश