जोपो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन कलर एम5

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 04 May 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
zopo launches budget 4G smartphone color M5
जोपो कलर एम5

    जोपो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जोपो के कलर एम5 स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है। इस 4जी स्मार्टफोन को आप सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर के खरीद सकते हैं।

    कलर एम5, 5 इंच के टच डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में 64 बिट क्व़ॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर लगा है। फोन 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। जोपो का ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन

    फोन में 2100 एमएएच की बैटरी लगी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि इससे पहले जोपो में अपना बजट स्मार्टफोन कलर एम4 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। कलर एम5, जोपो के पिछले स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन है। ये स्मार्टफोन 25 से ज्यादा भारतीय भाषाओं के सपोर्ट वाले की बोर्ड के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें