होम ऑडियो और आउटडोर पार्टी स्पीकर्स के क्षेत्र में Gizmore ने बढ़ाए कदम

अजय वर्मा
Thu, 07 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Gizmore Launch 15 Different Products Know Price And Specification
Gizmore Speaker - फोटो : amar ujala

    भारत के अग्रणी स्मार्ट उत्पादों वाले ब्रांड में से एक गिजमोर ने होम ऑडियो और आउट डूर पार्टी स्पीकर्स के क्षेत्र में पांच विभिन्न श्रेणियों के तहत 15 नए मॉडल लॉन्च कर पदार्पण किया है । स्मार्ट उत्पादों, फिटनेस और ऑडियो प्रोडक्ट्स के बाद गिजमोर ने उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखकर इस क्षेत्र में एक नई पहल का शुभारम्भ किया है। जिसके बाद यह परिवर्तन स्वतः ही कम्पनी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर कम्पनी ने 5 वर्गों में 15 मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें 8 उत्पाद ऑफलाइन तो वहीं सात उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। गिजमोर ने अपने ऑनलाइन उत्पादों के लिए ई-कॉमर्स क्षेत्र की बड़ी कम्पनी फ्लिपकार्ट के साथ टाइअप किया है।

    व्हील्ज सीरीज, जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए ट्रॉली लगे हुए हैं, खासतौर पर आउटडोर पार्टी के लिए बने हैं, साथ ही इनमें बैट्री बैकअप व माइक भी लगा हुआ है। टालब्वाय सीरीज में टावर स्पीकर्स हैं तो वही गिजबार सीरीज में होम एंटरटेनमेंट के लिए साउंड बार, जिसे टीवी के साथ भी जोड़ा जा सकता है। ट्रायो, स्कवाड और सराउंड सीरीज में 2.1, 4.1 और 5.1 रेंज के हाई बेस और वुडेन कैबिनेट वाले मल्टीमीडिया स्पीकर्स हैं । मॉडल नो व्हील्ज टी1050/1550/2500, गिजबार 6000 और 2150/4150/5150 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 2,999 से शुरू होकर 19,999 रुपये तक हैं।

    विज्ञापन
    Gizmore Speaker
    Gizmore Speaker - फोटो : amar ujala
    SeriesModelsMRP (Rs)Features
    WheelzT2500019999DJ Trolly, RGB Disco Light, Mic & Guitar Output, Dual Mic Support, Mic to USB Recording, Multiple Connectivity, Wooden Cabinet, Digital LED Display, Full Function Remote Control
    T600013999
    T25008499
    T15004999
    T10002999
    Tall BoyDT800011999Dual / SingleTower Speaker, Touch Control, Dual Mic, Full Function Remote Conrol, Digital LED Display, Multiple Connectivity
    ST60008499
    GizBar60006999Soundbar with Sub-woofer, Power LED Indicater, Bluetooth / AUX / USB connectivity
    Surround510179995.1 Multimedia Speaker, Digital LED Display, USB/SD Card / Bluetooth connectivity, Full Function Remote Control, FM Radio
    51504999
    Squad410439994.1 Multimedia Speaker, Digital LED Display, USB/SD Card / Bluetooth connectivity, Full Function Remote Control, FM Radio
    41037499
    41026499
    41015999
    Trio210135992.1 Multimedia Speaker, Digital LED Display, USB/SD Card / Bluetooth connectivity, Full Function Remote Control, FM Radio
    Gizmore Speaker
    Gizmore Speaker - फोटो : amar ujala

    सम्पूर्ण रेंज का निर्माण उन संगीत प्रेमियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है जो उचित कीमतों पर नवीन, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद या स्पीकर्स लेना चाहते हैं। इन स्पीकर्स का निर्माण उच्च गुणवत्ता प्रदर्शन के साथ एनहांस्ड म्यूजिक अनुभव के लिए किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट के साथ इस खास संबद्धता पर बोलते हुए, संजय कालीरोना, सीईओ गिजमोर, ने कहा कि, “पहले चरण में होम ऑडियो कैटेगरी के 15 उत्पादों के लॉन्च को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। ई-कॉमर्स जाएंट फ्लिपकार्ट से हमारे टाईअप ने लॉन्च को और भी विशिष्ट बना दिया है। स्मार्ट उत्पाद और फिटनेस रेंज की तरह ही हम इसबार भी अपने ग्राहकों का विश्वास जीतने को लेकर आश्वत हैं और हमें पूरा भरोसा है कि ये स्पीकर्स भारतीय ग्राहकों के दिल में अपनी खास जगह बनाएंगे।

    गिजमोर के बारे में

    - गिजमोर, भारत का एक अग्रणी ऐसेसीरीज ब्रांड है जिसे होम, मोबाइल, लैपटॉप. आईओटी, ऑडियो और फिटनेस जैसे अन्य क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त है। गिजमोर की मूल शाखाएं जैज टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड से संबद्ध है। स्मार्ट ऐसेसीरीज, ऑडियो, फिटनेस और लाइफ स्टाइल उत्पादों को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कम्पनी लगातार आगे बढ़ रही है। 10,000 ऑफलाइन स्टोर, 500 से ज्यादा एलएफआर स्टोर्स के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से 150 से ज्यादा शहरों तक पहुंच कर गिजमोर पैन इंडिया रीच प्राप्त कर चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें