WhatsApp हुआ हैक तो लोगों ने थामे टेलीग्राम और सिग्नल के दामन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp spyware attack users downloading telegram and signal
whatsapp telegram - फोटो : social media

    भारत समेत दुनियाभर के करीब 1,400 लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट्स हैक होने के बाद अब लोग दूसरे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप का दामन थाम रहे हैं। सायबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक टेलीग्राम और सिग्नल एप को लोग खूब डाउनलोड कर रहे हैं।

    signal messenger
    signal messenger - फोटो : medium

    अमेरिकी एप एनालिटिक्स फर्म एप एनी की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल स्टोर पर बीते रविवार को सोशल नेटवर्किंग एप की डाउनलोडिंग लिस्ट में सिग्नल 39वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछले सप्ताह सिग्नल 105वें नंबर पर था।

    signal messenger
    signal messenger - फोटो : social media

    वहीं गूगल प्ले-स्टोर पर सिग्नल धड़ाधड़ डाउनलोड होने के कारण 31वें नंबर पर आ गया है जो कि पहले 255वें स्थान पर था। वहीं टेलीग्राम एप को भी लोग खूब डाउनलोड कर रहे हैं। सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सएप के मुकाबले अमेरिकी एप सिग्नल और रूस की एप टेलीग्राम ज्यादा सुरक्षित है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें