Ghibli: घिब्ली ट्रेंड आपके लिए बन सकता है मुसीबत, आपने भी बनाई है फोटो तो यह चेतावनी जरूर पढ़ें
बड़ी संख्या में आम यूजर्स, ब्रांड्स और यहां तक कि भारत सरकार का MyGovIndia अकाउंट भी इस ट्रेंड में शामिल हो गया। सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज ने भी अपनी Ghibli-स्टाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

विस्तार
अगर आप सोशल मीडिया और इंटरनेट की पॉप कल्चर दुनिया से पूरी तरह कटे नहीं हैं, तो आपने OpenAI के वायरल Ghibli ट्रेंड के बारे में सुना जरूर होगा और शायद इसमें हिस्सा भी लिया हो। पिछले कुछ हफ्तों में लाखों लोगों ने OpenAI के एआई चैटबॉट की मदद से अपनी तस्वीरों को Studio Ghibli स्टाइल में बदलवाया है। यह ट्रेंड तेजी से वायरल हुआ है, और अब विशेषज्ञ इसके पीछे छिपे गोपनीयता और डेटा सुरक्षा से जुड़े खतरों पर चेतावनी दे रहे हैं।
इसी साल मार्च के आखिरी हफ्ते में OpenAI ने ChatGPT में इमेज जेनरेशन फीचर लॉन्च किया था, जो GPT-4o मॉडल की नई क्षमताओं से लैस था। पहले यह फीचर केवल पेड यूज़र्स को मिला और फिर इसे फ्री यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया गया। इसमें खास बात यह थी कि अब यूज़र्स अपनी तस्वीरें इनपुट के तौर पर डाल सकते थे और उन्हें Ghibli फिल्मों की तरह कलात्मक रूप में देख सकते थे।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ग्रांट स्लैटन के एक पोस्ट ने इस ट्रेंड को लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंचाया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार की तस्वीर को Ghibli-स्टाइल में बदला था। इस पोस्ट को 52 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में आम यूजर्स, ब्रांड्स और यहां तक कि भारत सरकार का MyGovIndia अकाउंट भी इस ट्रेंड में शामिल हो गया। सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज ने भी अपनी Ghibli-स्टाइल तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
यह सब मजेदार लगता है, लेकिन इसके पीछे गंभीर गोपनीयता चिंताएं छिपी हैं। OpenAI अपनी सपोर्ट पेज पर साफतौर पर कहता है कि वह यूजर्स द्वारा अपलोड की गई सामग्री (जैसे टेक्स्ट, इमेज, फाइल आदि) का उपयोग अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए करता है।
हालांकि यूजर्स के पास एक opt-out विकल्प है, लेकिन यह जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं रखी जाती। अधिकतर लोग शर्तें नहीं पढ़ते और बिना जानकारी के अपनी निजी जानकारी OpenAI को दे देते हैं।
OpenAI की वेबसाइट के अनुसार, जब तक यूजर स्वयं चैट को मैन्युअली डिलीट नहीं करता, तब तक डेटा कंपनी के सर्वर पर सुरक्षित रहता है और डिलीट करने के बाद भी, उसे पूरी तरह हटने में 30 दिन तक लग सकते हैं। इस दौरान कंपनी इस डेटा का उपयोग मॉडल ट्रेनिंग में कर सकती है (यह Teams, Enterprise या Education प्लान पर लागू नहीं होता)।
- Spectrum: TRAI ने बैकहॉल बैंड्स में स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पर परामर्श शुरू किया
- अमेरिका iPhone भेजने में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दिखा 76% का इजाफा
- Apple का दावा: App Store ने पिछले 5 सालों में $9 बिलियन से अधिक की धोखाधड़ी को रोका
- Youtube CEO: नील मोहन छोड़ना चाहते थे गूगल, कंपनी ने 830 करोड़ रुपये देकर रोक लिया