Google Meet: आया नया अपडेट, अब गूगल बताएगा मीटिंग के बाद करना क्या है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

अब Gemini AI और भी स्मार्ट हो गया है। यह मीटिंग में हुई चर्चाओं के आधार पर "Next Steps" यानी अगले जरूरी कार्यों की सूची तैयार करेगा। साथ ही, ड्यू डेट्स (समय सीमा) और जिम्मेदार व्यक्ति को भी असाइन करेगा, जिससे टीम को फॉलो-अप टास्क सेट करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Gemini in Google Meet Can Now Suggest what to do After Meetings
google meet - फोटो : google

    विस्तार

    Google ने मंगलवार को घोषणा की कि Google Meet में दो नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। इनमें से पहला फीचर Google Workspace के बिजनेस और एंटरप्राइज अकाउंट्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा, जबकि दूसरा फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा।

    AI सपोर्ट के साथ "Next Steps" फीचर

    Google Meet में पहले से मौजूद Gemini AI नोट-टेकिंग फीचर को अब अपग्रेड किया गया है। अगस्त 2024 में Google ने "Take Notes for Me" फीचर लॉन्च किया था, जो AI की मदद से मीटिंग के दौरान हुई बातचीत को वॉयस-टू-टेक्स्ट के जरिए ट्रांसक्राइब कर Google Docs में सेव कर देता था।

    विज्ञापन

    अब Gemini AI और भी स्मार्ट हो गया है। यह मीटिंग में हुई चर्चाओं के आधार पर "Next Steps" यानी अगले जरूरी कार्यों की सूची तैयार करेगा। साथ ही, ड्यू डेट्स (समय सीमा) और जिम्मेदार व्यक्ति को भी असाइन करेगा, जिससे टीम को फॉलो-अप टास्क सेट करने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • AI खुद तय करेगा कि मीटिंग के बाद कौन-से एक्शन लेने हैं।
    • ड्यू डेट्स और ज़िम्मेदारी को असाइन करेगा।
    • Google Doc में समरी के अंत में ये जानकारी जोड़ी जाएगी।
    • यूजर्स इसे एडिट कर सकेंगे, टास्क हटा सकते हैं, ड्यू डेट बदल सकते हैं या किसी और को असाइन कर सकते हैं।

    यह नया फीचर Google Workspace के Business और Enterprise सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही, जिन यूजर्स ने Gemini Enterprise या "AI Meetings & Messaging" ऐड-ऑन खरीदा है, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। Google Meet का दूसरा अपडेट सभी यूजर्स के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें