iPhone 16e: इंतजार हुआ खत्म, एपल ने लॉन्च किया सस्ता आईफोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Feb 2025 10:47 PM IST
सार

iPhone 16e के साथ 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें A18 बायोनिक चिपसेट है जो कि कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। iPhone 16e के साथ एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। iPhone 16e के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।

विज्ञापन
Apple iPhone 16e launched With 6.1 Inch OLED Screen Price in India and Specifications
Apple iPhone 16e - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने तमाम लीक्स रिपोर्ट पर विराम लगाते हुए एक नए मॉडल iPhone 16e को लॉन्च कर दिया है, जबकि हर दिन iPhone se 4 को लेकर लीक्स रिपोर्ट सामने आ रही थीं। iPhone 16e एपल का एक एंट्री लेवल आईफोन है जो कि फिलहाल सबसे कम कीमत का नया मॉडल है। iPhone 16e के साथ 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें A18 बायोनिक चिपसेट है जो कि कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। iPhone 16e के साथ एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। iPhone 16e के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है।

    iPhone 16e में ड्यूल SIM (नैनो+eSIM) सपोर्ट है और यह iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में Apple की सिरेमिक शील्ड मैटेरियर का उपयोग किया गया है।

    विज्ञापन

    Apple ने iPhone 16e में 3nm A18 चिप का इस्तेमाल किया है, जो पहली बार सितंबर 2024 में iPhone 16 के साथ देखने को मिली थी। इसके साथ 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो iPhone 16e में रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ है और हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा भी है। इसमें फेस ID के लिए जरूरी सेंसर भी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें