Airtel के बेस्ट अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्लान, कीमत 300 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Airtel best prepaid unlimited plans under Rs 300 with Daily data and more, Details here
Airtel best prepaid plan - फोटो : amar ujala

    देश के टेलीकॉम सेक्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले वक्त में सिर्फ दो ही कंपनियां बचेंगी, पहली जियो और दूसरी एयरटेल, क्योंकि वोडाफोन आइडिया पर एजीआर के रूप में कई हजार करोड़ रुपये बकाएं हैं और कंपनी ने साफ कह भी दिया है कि सरकार मदद नहीं करती है तो उसे अपनी सेवा बंद करनी पड़ेगी। एयरटेल और जियो का मुकाबला काफी जोर पर है। तो चलिए आज हम आपको एयरटेल के कुछ बेस्ट प्री-पेड प्लान के बारे में बताते हैं जिनमें रोज 2 जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये है...

    Airtel 219
    Airtel 219 - फोटो : airtel

    Airtel 149

    इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। यह प्लान उनलोगों के लिए बेस्ट है जो अधिक कॉलिंग करते हैं।

    airtel 179
    airtel 179 - फोटो : airtel

    Airtel का 179 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको इस पैक में दो लाख रुपये का जीवन बीमा भी देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें