Garena Free Fire 2020 गेम में आया नया करैक्टर, हेडशॉट से होने वाले नुकसान को करता है कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 04 Jun 2020 12:17 PM IST
सार
विज्ञापन
garena free fire get all new  Wolfrahh character know about it in hindi
गरेना फ्री फायर - फोटो : GarenaIndia

    विस्तार

    गरेना फ्री फायर यूजर्स के लिए खुशखबरी है। गेम मेकर्स ने फ्री फायर गेम में नया करैक्टर जोड़ा है, जिसका नाम Wolfrahh है। इस करैक्टर की खासियत है कि यह हेडशॉट से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम करता है। साथ ही यह करैक्टर अपने साथ वाले प्लेयर्स का मारक क्षमता को भी बढ़ा देता है। तो आइए जानते हैं फ्री फायर के नए करैक्टर के बारे में विस्तार से...

    Wolfrahh गेम कैरेक्टर की जानकारी

    वोल्फ्राह 19 साल का स्वीडिश वीडियो गेम स्ट्रीमर है। गेम स्ट्रीमिंग की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखकर इस करैक्टर को लाइमलाइट क्षमता के साथ गेम से जोड़ा गया है। वहीं, गेम मेकर्स का मानना हैं कि इससे यूजर्स को अनुभव बेहतर होगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

    गेम स्किल

    कंपनी के मुताबिक, वोल्फ्राह की लाइमलाइट ताकत हेडशॉट से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम कर देती है। साथ ही विरोधियों को काफी नुकसान भी पहुंचाती है।खास बात यह है कि इस कैरेक्टर के साथ जुड़े अन्य यूजर्स भी हेडशॉट से होने वाले नुकसान को कम कर देते हैं और विरोधियों को ज्यादा-से-ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे एक्टिवेट करें वोल्फ्राह करैक्टर

    अगर आप भाग्यशाली हैं, तो आपको रोजाना मिलने वाले स्पिन में वोल्फ्राह करैक्टर मुफ्त में मिल जाएगा। हालांकि, आपको इस करैक्टर को पाने के लिए गेम को ओबी 22 पैच के साथ अपडेट करना होगा। आपको बता दें कि फ्री फायर मेकर्स ने हाल ही में ओबी 22 पैच को यूजर्स के लिए जारी किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें