OnePlus 8 स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौका, मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर्स
OnePlus 8 की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को वनप्लस 8 की खरीदारी करने पर मिलेंगे शानदार ऑफर्सशुरुआती कीमत है 44,999 रुपये

विस्तार
हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 8 (OnePlus 8) की आज फ्लैश सेल है। ग्राहकों को इस सेल में वनप्लस 8 की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में की जाएगी। तो आइए जानते हैं वनप्लस 8 की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने वनप्लस 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को Glacial ग्रीन, Onyx ब्लैक और Interstellar ग्लो कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही अमेजन अपने ग्राहकों को अमेजन पे से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का कैशबैक देगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 6,000 रुपये का बेनेफिट प्रदान करेगी।
- Honor Play 4 और Play 4 Pro से उठा पर्दा, 5G कनेक्टिविटी के साथ फ्रंट में मिलेंगे दो कैमरे
- Samsung Galaxy A31 आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत
- Oppo Find X2 सीरीज 17 जून को भारत में होगी लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
- कब तक मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास लेते रहेंगे आपके बच्चे, ट्राई करें ये खास और सस्ते टैब