Weekly Tech Wrap: एंड्रॉयड डिवाइस में स्पाईवेयर अलर्ट से लेकर सरकार के इमरजेंसी मैसेज तक, जानें टेक अपडेट्स
भूकंप से पहले AI ने अलर्ट किया। एआई ने सात महीने के परीक्षण के दौरान 70 प्रतिशत भूकंपों की एक सप्ताह पहले ही सही भविष्यवाणी की। चलिए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख टेक अपडेट।

विस्तार
इस हफ्ते एक बार फिर से देश के तमाम कोने में सभी लोगों के फोन बजने लगे। लोगों के फोन पर सरकार की ओर से एक बार फिर इमरजेंसी अलर्ट का ट्रायल किया गया। आईफोन से लेकर एंड्रॉयड तक सभी फोन में यह अलर्ट आया। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि हजारों एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से स्पाईवेयर इंस्टॉल किए गए हैं और इनकी मदद से यूजर्स की जासूसी की जा रही है। भूकंप से पहले AI ने अलर्ट किया। एआई ने चीन में सात महीने के परीक्षण के दौरान 70 प्रतिशत भूकंपों की एक सप्ताह पहले ही सही भविष्यवाणी की। चलिए जानते हैं इस हफ्ते की प्रमुख टेक अपडेट।
भूकंप से पहले AI करेगा अलर्ट
AI का इस्तेमाल आमतौर पर भविष्यवाणी के लिए नहीं होता है लेकिन अब AI इसमें भी कब्जा करने के लिए तैयार है। एक नई शोध में दावा किया गया है कि AI आने वाले भकूंप की जानकारी 70 फीसदी तक सटीकता के साथ दे सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि AI एक सप्ताह पहले ही भूकंप के बारे में बता देगा।
अचानक से बजने लगे हजारों लोगों के फोन
10 अक्तूबर की सुबह एक बार फिर से देश के तमाम कोने में सभी लोगों के फोन बजने लगे। लोगों के फोन पर सरकार की ओर से एक बार फिर इमरजेंसी अलर्ट का ट्रायल किया गया। आईफोन से लेकर एंड्रॉयड तक सभी फोन में यह अलर्ट आया है। कई लोग इस इमरजेंसी अलर्ट से घबरा गए। बता दें कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश था।