Tim Cook: क्या हर साल एक नया आईफोन जरूरी है? जानें एपल सीईओ टिम कुक से क्या दिया जवाब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 15 Oct 2023 10:00 AM IST
सार

एपल के सीईओ टिम कुक से हाल ही में पूछा गया कि क्या कंपनी के लिए हर साल एक नया आईफोन लॉन्च करना जरूरी है। चलिए जानते हैं एपल सीईओ टिम कुक ने क्या दिया जवाब।

विज्ञापन
a new iPhone is necessary every year here is what Apple CEO Tim Cook said
Tim Cook - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आईफोन दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले स्मार्टफोन में से एक है। हर साल, जब एक नया आईफोन वर्जन लॉन्च होता है, तो लोग इस डिवाइस को अपने हाथ में लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस साल iPhone 15 को 12 सितंबर को एपल के वंडरलस्ट इवेंट में लॉन्च किया गया था। कुछ दिनों बाद, 22 सितंबर को फोन की बिक्री शुरू हुआ और लोगों को दिल्ली मुंबई में नए खुले एपल स्टोर्स के बाहर कतारों में खड़े देखा गया। और ऐसा ही नजारा लगभग हर साल होता है। एपल के सीईओ टिम कुक से हाल ही में पूछा गया कि क्या कंपनी के लिए हर साल एक नया आईफोन लॉन्च करना जरूरी है। चलिए जानते हैं एपल सीईओ टिम कुक ने क्या दिया जवाब।

    एपल हर साल नया आईफोन क्यों लॉन्च करता है?

    एपल हर साल एक नया फोन क्यों लॉन्च करती है। ब्रुट के साथ एक इंटरव्यू में एपल के सीईओ टिम कुक से इसके पीछे का कारण पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन लोगों के लिए हर साल एक आईफोन रखना बहुत अच्छी बात है जो इसे चाहते हैं।"

    विज्ञापन

    उन्होंने एपल की उस नीति के बारे में भी बात की जिसमें यूजर्स को अपने पुराने आईफोन को नए के बदले बदलने की अनुमति दी गई है। इन पुराने फोन का क्या होता है? के सवाल पर कुक ने कहा कि अगर वे अभी भी काम कर रहे हैं तो हम उन फोन को दोबारा बेचते हैं। और जो फोन काम नहीं करते तो एपल उन्हें अलग करता है और एक नया आईफोन बनाने के लिए इसके पुर्जों का उपयोग करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें