जियो को टक्कर देने के लिए Vodafone का प्लान, 349 रुपए में 42 जीबी डाटा

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 05 Dec 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Vodafone offers 42 GB Data in 349 Rupees Plan to Compete Reliance Jio
टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।

    भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए हाल ही में तीन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान 196 रुपए से शुरू होकर 458 रुपए तक जाते हैं। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इंटरनेट डाटा की सुविधा भी दी गई है।

    पढ़ें: एयरटेल लाया 199 रुपए वाला नया प्लान, पाइए डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    196 रुपए वाले प्लान में वोडाफोन 28 दिन के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के अलावा 1जीबी 4जी/3जी डाटा मिलता है। हालांकि मुफ्त कॉलिंग में 250 मिनट प्रतिदिन और 1000 मिनट प्रति सप्ताह की लिमिट दी गई है।

    विज्ञापन

    इस पैक में मिलेगा 42 जीबी डाटा

    Vodafone
    Vodafone

    349 रुपए वाले प्लान में 28 दिन के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के अलावा 1.5 जीबी डाटा हर दिन मिलता है। इस तरह कुल 42 जीबी डाटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्लान में रोमिंग में भी इनकमिंग और आउटगोइंग मुफ्त रहती है। मुफ्त कॉलिंग में 250 मिनट प्रतिदिन और 1000 मिनट प्रति सप्ताह की लिमिट दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं, सबसे महंगे 458 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 70 दिन की है। इसमें अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग में भी इनकमिंग और आउटगोइंग मुफ्त रहती है। 70 दिन के लिए रोजाना 1 जीबी डाटा दिया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें