OnePlus 6 की असली फोटो आई सामने, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया डिलीट

OnePlus 6 की भारत में लॉन्चिंग तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फोन के बारे में नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। पहले वनप्लस 6 की कीमत का खुलासा हुआ और अब फोन की असली फोटो सामने आई है जो कि अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था, हालांकि अब ट्वीट को हटा दिया गया है।
अमिताभ बच्चन ने जिस फोटो को ट्वीट किया था उसमें वे OnePlus के CEO पीट लाउ के साथ हाथ में फोन लिए नजर आ रहे थे। फोटो में बिग बी के हाथ में व्हाइट कलर वेरियंट का फोन था और लाउ के हाथ में ब्लैक कलर का। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि फोन में डुअल रियर कैमरा है जो कि वर्टिकल है। दोनों लेंस के बीच में एलईडी लाइट भी नजर आ रही है।

बता दें कि OnePlus 6 17 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 की भारत में शुरुआती कीमत 36,999 रुपये होगी। वहीं इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये होगी।
इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये होगी, हालांकि यह आधिकारिक कीमत नहीं है। कीमत का खुलासा true-tech.net नाम की एक वेबसाइट ने किया है।