Samsung Mobile Fest: फ्लिपकार्ट पर 46 हजार का फोन मिल रहा मात्र 4990 रुपए में, ऐसे खरीदें

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 07 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Samsung Mobiles Fest: Big Discount on Samsung Smartphone for Limited Time
Flipkart Samsung Mobiles Fest - फोटो : Flipkart

    अगर आप दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बड़ी काम की है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट सीमित समय के लिए सैमसंग स्मार्टफोन पर छूट पेश कर रही है। फ्लिपकार्ट ने 6 से 8 नवंबर के लिए सैमसंग मोबाइल फेस्ट की शुरुआत की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट सैमसंग के गैलेक्सी On Max, गैलेक्सी On5, गैलेक्सी On Nxt और गैलेक्सी C9 Pro जैसे स्मार्टफोन पर हजारों की छूट दे रही है।

    इन स्मार्टफोन पर मिल रही छूट

    Flipkart Samsung Mobiles Fest
    Flipkart Samsung Mobiles Fest - फोटो : Flipkart

    सैमसंग गैलेक्सी On Max पर 2 हजार रुपए की छूट मिल रही है जिसके बाद इसे 14,900 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके साथ 14 हजार रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी On5 पर 2,500 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है और इसे 6,490 रुपए में खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी On7 पर 1,500 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है और इसे 6,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी On Nxt पर 4,000 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है और इसे 13,900 रुपए में खरीद सकते हैं।

    सैमसंग के पहले 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी C9 Pro पर भी 4100 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 29,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी J3 Pro पर 1000 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है।

    सैमसंग गैलेक्सी J7 (2016) पर 4100 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है।

    ऐसे खरीदें 46 हजार का फोन 4990 रुपए में

    Samsung Galaxy S7
    Samsung Galaxy S7 - फोटो : Flipkart

    फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी S7 पर 16,010 रुपए डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 29,990 रुपए हो जाती है। इसके साथ ही कंपनी 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेते हुए ग्राहक इस फोन को कम से कम 4990 रुपए में खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें