Vivo X50 सीरीज आज होगी लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 09:37 AM IST
सार

वीवो एक्स 50 और एक्स 50 प्रो आज होंगे लॉन्चमिल सकता है Gimbal कैमराप्रीमियम रेंज में होगी कीमत

विज्ञापन
Vivo X50 and vivo x50 pro 5g smartphone set to launch today know expected price and specs
Vivo X50 - फोटो : stufflistings / twitter

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) आज अपनी सबसे खास एक्स 50 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत वीवो एक्स 50 और एक्स 50 प्रो 5जी स्मार्टफोन को बाजार में उतारा जाएगा। इन दोनों अगामी स्मार्टफोन में यूजर्स को 8 जीबी रैम से लेकर Gimbal कैमरा तक मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एक्स 50 और एक्स 50 प्रो स्मार्टफोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी। तो आइए जानते हैं वीवो के दोनों अगामी स्मार्टफोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Vivo X50 और Vivo X50 प्रो की संभावित स्पेसिफिकेशन

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दोनों स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इन दोनों डिवाइस के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: शाओमी की Mi Band 5 11 जून को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत

    Vivo X50 और Vivo X50 प्रो की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक्स 50 सीरीज की शुरुआती कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच रखेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y70s स्मार्टफोन की जानकारी

    वीवो ने हाल ही में वाय70एस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 880 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    इसके अलावा यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें