Flipkart Health+ सर्विस हुए लॉन्च: घर-घर होगी दवा की डिलीवरी, इन बड़ी कंपनियों से होगा जबरदस्त मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी मार्केट में फ्लिपकार्ट Health+ का मुकाबला 1mg, Apollo247,Netmeds, Medlife और PharmEasy जैसी कंपनियों से होगा।

विज्ञापन
Flipkart entered into Healthcare With Flipkart Healthp plus acquire Majority Stake in Sastasundar
flipkart health plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ई-कॉर्मस साइट फ्लिपकार्ट ने अब हेल्थकेयर मार्केट में एंट्री कर ली है। फ्लिपकार्ट ने Health+ सर्विस लॉन्च की है जिसके जरिए वह लोगों के घर-घर दवाइयां पहुंचाएगी। फ्लिपकार्ट ने Health+ के लिए कोलकाता की कंपनी Sastasundar Marketplace का अधिग्रहण किया है। फ्लिपकार्ट ने इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया है।

    ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी मार्केट में फ्लिपकार्ट Health+ का मुकाबला 1mg, Apollo247,Netmeds, Medlife और PharmEasy जैसी कंपनियों से होगा। SastaSundar.com का हेडक्वॉर्टर कोलकाता में है और इसने दवा डिलीवर करने के लिए पहले से ही करीब 490 फार्मेसी कंपनियों से साझेदारी की है। इसमें जापान की कंपनी Mitsubishi और Rohto Pharmaceuticals जैसी कंपनियों ने निवेश किया है।

    विज्ञापन

    Flipkart ने कहा है कि Health+ सर्विस के जरिए वह भारतीय ग्राहकों को असली दवा किफायती दर पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह ई-डायग्नोस्टिक और ई-कंसलटेशन की सुविधा भी आने वाले समय में देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थप्लस की लॉन्चिंग पर फ्लिपकार्ट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कॉरपोरेट डेवलपमेंट के हेड रवि अय्यर ने कहा, "हम SastaSundar.com में इस निवेश के माध्यम से हेल्थकेयर मार्केट में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं। एक ऐसी कंपनी जिसने वास्तविक उत्पादों, एक तकनीक के माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं के लिए खुद को एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है।"

    अमेजन ने इसी साल अगस्त में बेंगलुरु में Amazon Pharmacy की शुरुआत की थी। इसके अलावा इसी साल टाटा ने ऑनलाइन फार्मेसी 1mg को खरीदी है जिसके बाद अब यह कंपनी Tata1mg के नाम से अपनी सेवा दे रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें