Clubhouse में आया लाइव कैप्शन का फीचर, 13 भाषाओं का भी मिला सपोर्ट
Clubhouse ने नए फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी है। कंपनी ने लाइव कैप्शन का एक उदाहरण भी शेयर किया है। iOS एप के यूजर इस फीचर का आनंद लाइव रूम के दौरान ले सकते हैं।

विस्तार
ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्लबहाउस (Clubhouse) ने लाइव कैप्शन का फीचर जारी करना शुरू कर दिया है। लाइव कैप्शन का अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स को मिलने लगा है। Clubhouse में ऑटो जेनरेटेड लाइव ट्रांस्क्रिप्शन फीचर का इंतजार क्लबहाउस के यूजर्स को लंबे समय से था। इस अपडेट के बाद जब कोई स्पीकर बोलेगा तो सुनने वाले को एप में लाइव टेक्स्ट भी दिखेंगे। ट्विटर ऑडियो स्पेस में लाइव कैप्शन का फीचर पहले से ही है।
Clubhouse ने नए फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी है। कंपनी ने लाइव कैप्शन का एक उदाहरण भी शेयर किया है। iOS एप के यूजर इस फीचर का आनंद लाइव रूम के दौरान ले सकते हैं। Clubhouse का लाइव कैप्शन फीचर 13 भाषाओं का सपोर्ट करेगा जिनमें अंग्रेजी, चाइनीज, कोरियन आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 12 भाषाओं की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है।
Clubhouse ने कुछ दिन पहले ही एप के लिए हिंदी, जापानी, मलयालम और तमिल समेत 13 भाषाओं का सपोर्ट जारी किया है। इसके अलावा एप में जल्द ही रिकॉर्डिंग और रिप्ले की सुविधा मिलने वाली है। इसके अलावा यूजर्स 30 सेकेंड का कोई क्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे और अन्य सोशल मीडिया एप पर शेयर कर सकेंगे।
- जरूरी बात: असली और फर्जी क्रिप्टोकरेंसी एप्स की पहचान कैसे करें
- घरेलू कंपनी यू एंड आई ने लॉन्च किया 999 रुपये में नेकबैंड, 15 घंटे का है बैटरी बैकअप
- एपल ने लॉन्च किया SharePlay, वीडियो कॉल पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे गेम और मूवी
- काम की बात: बड़ा आसान है PhonePe से बिजली बिल को जमा करना, जानें क्या है प्रोसेस