18 सितंबर से होगी फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज की शुरुआत, 1 रुपये में बुक करें कोई भी सामान!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Sep 2020 03:52 PM IST
Flipkart Big Saving Days From September 18 You can Pre-Book Items at Rs 1
Flipkart Big Saving Days - फोटो : Flipkart

    फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज (Flipkart Big Saving Days) की शुरूआत 18 सितंबर 2020 से हो रही है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट तो मिलेगी ही, खास बात यह है कि आप महज एक रुपये में कोई भी सामान बुक कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट की इस सेल में टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। एक रुपये में प्री-बुकिंग का ऑफर 15-16 सितंबर तक ही है। वहीं एसबीआई कार्ड यूजर्स को पेमेंट पर छूट भी मिलेगी।

    इस सेल में फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय प्रोडक्ट पर अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले अधिक छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 79 रुपये है। बता दें कि फ्लिपकार्ट स्मार्टबाय प्रोडक्ट्स में वायरलेस माउस, कीबोर्ड, पावरबैंक, केबल और हेडफोन जैसे प्रोडक्ट्स हैं।

    इस सेल में बाय 4 गेट 10 परसेंट ऑफ यानी चार सामान खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं यदि कोई ग्राहक एसबीआई के कार्ट से पेमेंट करता है तो उसे 10 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट ईएमआई पर भी मिलेगी।

    अब सवाल यह है कि आखिर एक रुपये में कोई सामान कैसे बुक करें। तो आप 15 और 16 सितंबर को फ्लिपकार्ट के प्री-बुक सेक्शन में जाकर मनचाहे प्रोडक्ट को महज एक रुपये में बुक कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि बिक्री के दौरान स्टॉक रहने तक आपको प्राथमिकता मिलेगी। प्री-बुक करने के बाद 18 सितंबर तक पूरा पेमेंट करना होगा।

    बता दें कि पिछले महीने ही फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज आयोजित हुई थी जिसमें iPhone XR को 44,999 रुपये, iPhone SE (2020) को 36,999 रुपये, Oppo Reno 2 को 10,000 रुपये की छूट के साथ बेचा गया।

    और पढ़ें...