Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: आपके लिए कौन-सा है परफेक्ट

सैमसंग ने अपनी एम सीरीज में नए मेंबर को जोड़ते हुए अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 (Samsung Galaxy M51) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 7000एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड के साथ है तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy M51 और OnePlus Nord में आपके लिए कौन बेहतर है...

Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: कीमत
वनप्लस नॉर्ड की शुरुआतीकीमत 24,999 रुपयेहै। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। सैमसंग के इस फोन की शुरुआतीकीमत 24,999 रुपयेहै यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोरस्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसरदिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम कास्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसरदिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। इसमें भी इन-़डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।