Flipkart बिग बिलियन डेज सेल: इस फेस्टिव सीजन बदलें अपना स्मार्टफोन, 3 से 10 अक्टूबर तक पाएं अनेकों आकर्षक लाभ

कुमार संभव
Media Solutions Initiativeकुमार संभव
Sat, 02 Oct 2021 08:44 AM IST
सार

बिग बिलियन डेज सेल में Flipkart पर कई बड़े ब्रांड्स जैसे Apple iPhone, realme, Samsung, OPPO, Google Pixel, POCO, Motorola, Xioami आदि पर बेहतरीन ऑफर व छूट प्रदान की जा रही है। खास तौर पर अगर आप आईफोन के दीवाने हैं तो आपको बेहद खास डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Flipkart big billion days sale change your smartphone this festive season get attractive prize from 3 october to 10 october 2021
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल - फोटो : फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

    विस्तार

    त्यौहारों का सीजन एक बार फिर से दस्तक दे चुका है। ऐसे में हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो खुद को व अपने परिवार वालों को आकर्षक उपहार भेंट करना चाहते हैं। अगर आप भी इन त्यौहारों के सीजन में अपने या अपने परिवार के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बेहद खास जानकारी लेकर आए हैं। हर साल की तरह इस साल भी Flipkart की खास ‘बिग बिलियन डेज’ सेल आ चुकी है। बता दें कि यह सेल 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक है। Flipkart यूजर्स के लिए यह सेल 2nd October 2021 से शुरू हो रही है। ऐसे में अपना पुराना स्मार्टफोन बदलने के लिए यह एक बेहद ही खास मौका है। आइए जानते हैं कि क्या है खास इस बिग बिलियन डेज सेल में...

    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल
    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल - फोटो : फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

    टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर अनेकों बेहतरीन ऑफर

    बिग बिलियन डेज सेल में Flipkart पर कई बड़े ब्रांड्स जैसे Apple iPhone, realme, Samsung, OPPO, Google Pixel, POCO, Motorola, Xioami आदि पर बेहतरीन ऑफर व छूट प्रदान की जा रही है। खास तौर पर अगर आप आईफोन के दीवाने हैं तो आपको बेहद खास डील्स मिल रही हैं। iPhone 12 की कीमत को आपके लिए कम से कम 49,999 रुपये की कीमत तक लाया गया है। iPhone की कीमत में इतना बड़ा बदलाव पहले कभी नहीं देखा गया। अगर हम iPhone 12 की कीमत के अनुसार अनुमान लगाएं तो iPhone 12 mini की कीमत ₹40,000- ₹43,000 तक होगी। साथ ही, iPhone SE, जिसकी कीमत ₹25999 से कम है, इसे आधुनिक iPhone में सबसे किफायती विकल्प बनाता है।

    विज्ञापन

    इसके अतिरिक्त और भी कई ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। आप मात्र ₹5,999 में भी आकर्षक स्मार्टफोन ले सकते हैं। बिग बिलियन डेज सेल में हाल ही में लॉन्च हुए कई लेटेस्ट स्मार्टफोन जैसे realme narzo 50A, Infinix Hot 11, POCO C31 ₹7,000 से लेकर ₹10,000 तक की कीमत में भी उपलब्ध हैं। ₹7,000 से कम की कीमत में आप MarQ M3 Smart, POCO C3, realme narzo 50i जैसे स्मार्टफोन्स भी ले सकते हैं। ये लेटेस्ट स्मार्टफोन विभिन्न प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं, जिससे आप अपने बजट के अनुसार बेहतरीन स्मार्टफोन का चयन कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल
    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल - फोटो : फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल

    पुराने फोन को एक्सचेंज करने की सुविधा

    नया फोन लेते समय अपने पुराने फोन का क्या करें, यह निर्णय एक चुनौती के समान रहता है। ऐसे में Flipkart पर आपको एक्सचेंज की भी सुविधा मिल रही है, जिसके तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर नया फोन ले सकते हैं। इसमें आपको ₹1000 से लेकर फोन की वर्किंग कंडीशन के आधार पर खास छूट प्रदान की जाएगी।

    नो-कॉस्ट ईएमआई व अन्य ऑफर

    आप अपनी पसंद का फोन नो कॉस्ट ईएमआई के तहत भी खरीद सकते हैं। इसमें आप बिना कोई एक्सट्रा पैसा दिए आसान किश्तों में आपका मनपसंद फोन खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंको के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर भी छूट का प्रावधान है। आप ICICI बैंक व एक्सिस बैंक के कार्ड पर 10% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें