Valentine's Day 2024: 65 फीसदी भारतीय AI से लिखवा रहे लव लेटर, सर्वे में हुआ खुलासा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेनरेटिव एआई टूल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर आधारित होते हैं जो कि काफी हद तक इंसानों की तरह टेक्स्ट लिख सकते हैं। इन टूल की मदद से आप किसी खास स्टाइल में भी लेटर या चैट लिखवा सकते हैं।

विस्तार
मोबाइल की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की जिन्दगी का अहम हिस्सा हो गया है। रिज्यूमे से लेकर लव लेटर तक लोग AI की मदद से लिखवा रहे हैं। यह दावा हम नहीं, बल्कि सिक्योरिटी और एंटीवायरस कंपनी McAfee ने अपनी एक रिपोर्ट में की है।
मैकेफी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 56 फीसदी भारतीय वैलेंटलाइन डे के मौके पर AI से लव लेटर लिखवाना चाह रहे हैं। इस रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि 39 फीसदी लोगों ने माना है कि पार्टनर बनकर उनसे चैटिंग करने वाले अधिकतर लोग स्कैमर हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों की निजी जिन्दगी में भी अब AI की एंट्री हो चुकी है। मॉडर्न लव में अब AI भी अहम रोल निभा रहा है। इस सर्वे में सात देशों के 7,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस सर्वे में शामिल एक चौथाई लोगों ने कहा कि वे लव लेटर के लिए ChatGPT, Google Gemini और Microsoft Copilot का इस्तेमाल करेंगे।
- Valentine's Day 2024: वैलेंटलाइन डे के मौके पर गूगल ने बनाया यह खास डूडल
- 23 वर्षीय शख्स ने 21 लाख रुपये में ऑनलाइन मंगाया घर
- Chatgpt: ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन बोले, समाज के हाथों में हो एआई का नियंत्रण
- Valentines Day: इस साल 66% भारतीय ऑनलाइन डेटिंग एप का शिकार, पिछले वर्ष एआई वॉयस स्कैम में 83% भारतीय लुटे