फेस्टिव सेल सर्वे: बिहार की महिलाओं ने जमकर खरीदीं साड़ियां तो दिल्ली वालों ने इम्युनिटी बूस्टर्स किए ऑर्डर

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Nov 2020 05:57 PM IST
सार
विज्ञापन
Festive sale trends: Snapdeal Reveals Popular People Choices This Festive Season
shopping trend in India - फोटो : snapdeal

    विस्तार

    हर साल फेस्टिव सीजन में भारत में जमकर खरीदारी होती है। स्नैपडील, अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर शानदार सेल का आयोजन होता है। इस साल भी दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन सेल में खूब खरीदारी हुई है। फेस्टिव सीजन में भारत के लोगों की शॉपिंग की आदत को समझने के लिए स्नैपडील (Snapdeal) ने एक सर्वे कराया है। देश के 92 शहरों के लिए स्नैपडील ने ‘कम में दम’ दीवाली सेल पेश की है, हालांकि यह सेल अब खत्म होने वाली है लेकिन अभी तक लोगों के द्वारा की गई खरीदारी को लेकर कंपनी ने रिपोर्ट जारी की है। स्नैपडील की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की सेल में होम और किचन प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता सबसे ज्यादा रही है।

    किस शहर के लोगों ने किस चीज की शॉपिंग सबसे ज्यादा की

    • चंडीगढ़ ने सबसे ज्यादा बीन बैग्स खरीदे हैं।
    • उत्तराखंड के लोगों ने सबसे ज्यादा बारबेक्यू ग्रिल्स खरीदे हैं।
    • उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा किचन आईटम यानी जैसे मिक्सर, चॉपर, खाना पकाने के बर्तन और व्यंजन परोसने के लिए कुकिंगवेयर ऑर्डर किए गए हैं।
    • तमिलनाडू में भी किचन असेन्शियल्स जैसे प्रेशर कुकर, 3-इन-वन कुकर और स्टीमर्स की काफी बिक्री हुई है।
    • गोवा से सबसे ज्यादा एक्सेसरीज के ऑर्डर प्लेस किए गए।
    • दिल्ली ने सबसे अधिक कैजुअल वियर खरीदे और टी-शर्ट्स, ट्रैक पैन्ट्स और स्वैटशर्ट्स आदि के ऑर्डर किए हैं।
    • तेलंगाना के लोगों ने स्नैपडील पर सबसे ज्यादा सनग्लासेज खरीदे हैं।
    • बिहार और पंजाब की महिलाओं ने साड़ी और फुटवियर की खरीदारी में सबको पीछे छोड़ दिया है।
    • सेल के दौरान स्नैपडील पर सबसे ज्यादा बिकने वाला ज्वैलरी आइटम रहा, जिसके सबसे ज्यादा ऑर्डर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से प्लेस किए गए। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा मंगलसूत्र खरीदे।
    • उड़ीसा ने आई मेकअप आइटमों पर सबसे ज्यादा खर्च किया, जहां आईलाईनर, कोहल और आईशैडो की मांग सबसे ज्यादा रही, वहीं पश्चिम बंगाल ने हेयर पर खर्च करते हुए हेयरड्रायर और स्ट्रेटनर खरीदे।
    • मेघालय बजट के साथ फैशनेबल बना रहा, जहां शॉर्ट्स, फ्लोरल थीम की ड्रैस, प्रिन्टेड जैकेट, बीड नैकलैस की मांग सबसे ज्यादा रही।
    • आन्ध्रप्रदेश के लिए समय सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ, जहां सबसे ज्यादा घड़ियां बेची गईं। घड़ियों में पुरूष एवं महिलाओं के सैट, 3 फैशन घड़ियों के सेट (जिनकी स्ट्रैप बदली जा सके) सबसे लोकप्रिय आइटम रहे।
    • हरियाणा ने सबसे ज्यादा जिम उपकरण खरीदे।
    • कर्नाटक ने सबसे ज्यादा फिटनैस बैंड खरीदे।
    फेस्टिव सेल सर्वे: बिहार की महिलाओं ने जमकर खरीदीं साड़ियां तो दिल्ली वालों ने इम्युनिटी बूस्टर्स किए ऑर्डर

    टेक और मोबाइल एक्सेसरीज की खरीदारी

    • केरल के ग्रामीण क्षेत्रों ने एक दूसरे के साथ जुड़े रहने के लिए सबसे ज्यादा वाय-फाई राउटर खरीदे।
    • वहीं छत्तीसगढ़ ने सबसे ज्यादा मोबाइल एक्सेसरीज जैसे ईयरफोन, मोबाइल फोन कवर खरीदे।
    • हिमाचल प्रदेश एक कदम आगे रहा और सबसे ज्यादा ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन खरीदे।

    स्नैपडील के इस सर्वे की खास बातें

    • बंगलूरू में सबसे ज्यादा ऑर्डर आधी रात के बाद प्लेस किए गए।
    • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को देखते हुए इम्युनिटी बूस्टर्स की मांग सबसे ज्यादा रही।
    • पुणे में पालतु पशुओं के लिए जरूरी सामान की खरीदारी सबसे ज्यादा की गई।
    • कोलकाता त्यौहारों के परिधानों की खरीदारी के साथ उत्साह में दिखाई दिया।
    • मुंबई ने सबसे ज्यादा इन्डोर गेम्स जैसे प्लेइंग कार्ड, मोनोपोली, पोकर सेट खरीदे।
    • चेन्नई में बागवानी के रूझान दिखाई दिए, जहां बीज, प्लांटर्स और बागवानी के उपकरण आदि खरीदे गए।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें