सावधान: चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, पुलिस ने बताए बचने के तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

यह एक नए तरह का स्कैम है। पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स लोगों को ऐसे टेक्स्ट संदेश भेज रहे हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस से हों। संदेशों में कहा गया है कि प्राप्तकर्ता ने यातायात उल्लंघन किया है और उसे जुर्माना भरना होगा।

विज्ञापन
Fake challan scam police warn people of fake link says do not click
Fake e-challan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में हर दिन नए-नए तरह के साइबर स्कैम हो रहे हैं। कभी किसी को बैंक अकाउंट बंद करने के नाम पर चूना लगाया जाता है तो कभी पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी होती है। अब एक नए तरह का स्कैम सामने आया है जिससे आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। यह स्कैम गाड़ियों के चालान से जुड़ा है जिसे लेकर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है।

    क्या है फेक ई-चालान स्कैम?

    यह एक नए तरह का स्कैम है। पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स लोगों को ऐसे टेक्स्ट संदेश भेज रहे हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस से हों। संदेशों में कहा गया है कि प्राप्तकर्ता ने यातायात उल्लंघन किया है और उसे जुर्माना भरना होगा। संदेशों में एक लिंक भी शामिल होता है जिस पर प्राप्तकर्ता को जुर्माना भरने के लिए क्लिक करने का निर्देश दिया जाता है।

    विज्ञापन

    इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को एक फर्जी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट किया जाता है। उसके बाद पेमेंट ले लिया जाता है। इसके अलावा कई बार लिंक के जरिए यूजर्स के फोन को भी हैक किया जाता है और निजी जानकारी चोरी की जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पुलिस ने क्या कहा?

    हाल ही में एक मीडिया बातचीत में, डीसीपी मुख्यालय और फरीदाबाद के साइबर अपराध अधिकारी हेमेंद्र कुमार मीना ने कहा कि साइबर ठग अब ई-चालान भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। वे लोगों को चूना लगाने के लिए फर्जी ई-चालान मैसेज भेज रहे हैं जो कि काफी हद तक देखने में असली जैसा ही है।

    असली और नकली चालान की पहचान कैसे करें?

    हेमेंद्र कुमार मीना ने बताया कि असली चालान के मैसेज में इंजन नंबर, चेसिस नंबर जैसी जानकारी होती हैं। असली चालान के मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक करने पर वह लिंक यूजर्स को सरकार की आधिकारिक साइट https://echallan.parivahan.gov.in पर री-डायरेक्ट करता है। नकली साइट का लिंक कुछ ऐसा https://echallan.parivahan.in/ है। इसमें .gov.in को हटा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें