Fact Check: चुनाव में वोट नहीं डालने पर खाते से कटेंगे 350 रुपये, जानें सरकार ने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Sep 2023 01:43 PM IST
सार

पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यदि बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो मोबाइल रिचार्ज के दौरान पैसे काटे जाएंगे। इसके साथ पेपर की एक कटिंग भी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस पोस्ट की सच्चाई...

विज्ञापन
Fact Check Rs 350 will be deducted from your account for not voting in elections
FACT CHECK - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यदि आपने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट नहीं दिया तो आपके बैंक अकाउंट से 350 रुपये काटे जाएंगे। पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यदि बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो मोबाइल रिचार्ज के दौरान पैसे काटे जाएंगे। इसके साथ पेपर की एक कटिंग भी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस पोस्ट की सच्चाई...

    फेसबुक से लेकर एक्स और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही पेपर की इस कटिंग में दावा किया जा रहा है, 'इस बार लोकसभा चुनाव में वोट न आयोग ने मतदान से बचने वालों पर शिकंजा कसने का नया आदेश जारी किया है। वोट न डालने वालों की अकाउंट से 350 रुपए कट जाएंगे। 'आयोग ने सभी बैंकों को इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा है।'

    विज्ञापन

    पोस्ट में आगे दावा किया गया है, 'आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिन वोटर्स के बैंक अकाउंट में 350 रुपये नहीं होंगे या जिनके पहचान आधारकार्ड से होगी और बैंक अकाउंट नहीं होंगे, उनसे कार्ड से लिंक बैंक से मोबाइल फोन के रिचार्ज के वक्त पैसा कट जाएगा। इसके लिए मिनिमम 350 रुपये का चार्ज कराना होगा, इससे कम रकम से फोन रिचार्ज ही नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें